गौकशी के मामले में प्रशासन हुआ सख्त...6 दिसम्बद को हुआ था गौकशी बड़ा मामला...
वन विभाग ने जंगलों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की
फारेस्ट विभाग,पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की टीम पहुँची साक्ष्य जुटाने
सजेली नानिया साथ के वन क्षेत्र में 6 दिसम्बद को हुआ था गौकशी बड़ा मामला...
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले मेघनगर के ग्राम सजेली नानिया साथ के वन क्षेत्र में हुआ गौ वंश हत्या के मामले को लेकर जिला प्रशासन सख्त नज़र आ रहा है तो वही कलेक्टर के निर्देशानुसार फॉरेस्ट विभाग,पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज फिर सजेली के वन क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया जहां 6 दिसम्बद 2025 को गौ वंश हत्या का मामला सामने आया था हालांकि आज की सर्चिंग में कोई गोकशी के नए अवशेष नहीं मिले हैं
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज फॉरेस्ट विभाग,पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सजेली नानिया साथ के वन क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। यह सर्चिंग बीट क्रमांक 75,76 में की गई,जहां पूर्व में गौ वंश हत्या से जुड़ा मामला सामने आया था। टीम ने पूरे वन क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया,लेकिन इस बार किसी भी प्रकार के नए गौ वंश अवशेष नहीं मिले हैं प्रशासन का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है वहीं जिले में नए डीएफओ वन विभाग झाबुआ,नए एसडीओपी थांदला और नए थाना प्रभारी मेघनगर के पदभार संभालने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे आपराधिक और संवेदनशील मामलों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि गौ वंश के विरुद्ध किसी भी प्रकार की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल