MP: शादी में चली गोलियां; घोड़ी पर बैठ दूल्हे ने की फायरिंग
शिवपुरी की शादी में चली गोलियां; घोड़ी पर बैठ दूल्हे ने की फायरिंग
शिवपुरी में एक बार फिर हर्ष फायर का मामला सामने आया है. बारात के दौरान दूल्हा ने घोड़ी पर बैठकर खुद फायर किया, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इतना ही नहीं कार की छत पर चढ़कर बारात में शामिल कुछ अन्य लोग भी इसी तरह का हर्ष फायर करते हुए नजर आए. दूल्हे के बाजू में खड़े एक शख्स ने रिवॉल्वर निकाल फिर दनादन फायरिंग कर दी. इसका वीडियो वायरल होने के पुलिस ने संज्ञान लिया और अज्ञात दूल्हे सहित दोस्तों, रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है.
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल उदय विलास में गुरुवार रात आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. वीडियो में दूल्हा सहित तीन लोग खुलेआम हथियारों से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले में पुलिस ने अज्ञात दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ओमपाल कौरव , ब्यूरो भास्कर करोंद संदेश ग्वालियर संभाग
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड