MP: थाना सुर्खियों में, अवैध खनन से लेकर फरार आरोपी तक क्यों उठ रहे हैं सवाल, नागरिकों के बीच अवैध खनन तथा रेत कारोबार को लेकर कथित “सेटिंग” के आरोपों
रीवा जवा थाना सुर्खियों में, अवैध खनन से लेकर फरार आरोपी तक क्यों उठ रहे हैं सवाल, नागरिकों के बीच अवैध खनन तथा रेत कारोबार को लेकर कथित “सेटिंग” के आरोपों
रीवा जिले का जवा थाना इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। थाना प्रभारी कमलेश साहू की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं,,,
स्थानीय सूत्रों और नागरिकों के बीच अवैध खनन तथा रेत कारोबार को लेकर कथित “सेटिंग” के आरोपों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है,,,
क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि जवा थाना क्षेत्र में रेत और खनिज के अवैध परिवहन का गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है,,,
हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों ने प्रशासन की भूमिका पर बहस छेड़ दी है,,,,
हथकड़ी सहित आरोपी फरार, फिर भी ठोस कार्रवाई का इंतजार कुछ दिनों पूर्व एक आरोपी के पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार होने की घटना ने भी जवा थाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए थे,,
यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर चिंताओं को जन्म देती है,,,,
जानकारों का कहना है कि ऐसी गंभीर चूक के बाद सख्त कार्रवाई अपेक्षित थी, लेकिन अब तक किसी बड़े स्तर की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है,,,
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का संरक्षण
क्षेत्र में यह चर्चा भी आम है कि कहीं किसी प्रकार का राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव तो नहीं है, जिसके चलते कार्रवाई लंबित है। कुछ लोग उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का नाम भी चर्चाओं में जोड़ रहे हैं, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या प्रमाण उपलब्ध नहीं है,,,
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए,,
उनका तर्क है कि यदि आरोप निराधार हैं तो जांच से सच्चाई सामने आएगी और पुलिस की छवि साफ होगी, वहीं यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है,,,
फिलहाल, जवा थाना क्षेत्र में उठ रहे इन सवालों ने कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर नई बहस खड़ी कर दी है,,,
अब सबकी नजरें जिला और संभाग स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले को किस गंभीरता से लेते हैं,,,
BJP में जाने की अटकलों पर संजय सिंह का तीखा बयान
खुशियां मातम में बदलीं—भंडारा में शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, 5 मृत
MI की बल्लेबाजी भी दबाव में दिखी कमजोर
दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है हाई-स्कोरिंग
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
पर्यावरण संरक्षण की योजनाएं बनकर रह गईं दिखावा
नियमों का उल्लंघन करने पर एग्जाम से बाहर किया जा सकता है