MP : पुलिस कस्टडी से मुलजिम फरार, थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े
रीवा जिले में पुलिस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं,,
पुलिस लाइन कॉलोनी से हुई बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया,,,
बताया जा रहा है कि आरोपी को जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू की टीम ने पकड़ा था और बिछिया थाना पुलिस उसे रीवा ला रही थी इसी दौरान रास्ते में आरोपी हथकड़ी समेत गाड़ी से कूदकर भाग निकला,,,
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है फरार आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी गंभीर वारदात में गिरफ्तार आरोपी को किस तरह से ले जाया जा रहा था,,,
सुरक्षा के क्या इंतजाम थे क्या पुलिस वाहन में पर्याप्त जवान मौजूद थे और सबसे अहम हथकड़ी लगा आरोपी चलती गाड़ी से कैसे कूद गया,,,
सूत्रों की मानें तो लापरवाही का आरोप सीधे जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू की कार्यशैली पर लग रहा है,,,
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सुरक्षित जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू को न्यायालय या थाने तक पहुंचाना कमलेश साहू की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है,,,
ऐसे में आरोपी का फरार होना न केवल जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू की सतर्कता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाता है,,,
यह घटना महज एक आरोपी के भागने की नहीं, बल्कि पूरे कमलेश साहू सिस्टम की जवाबदेही का मुद्दा बन चुकी है,,
अब देखना होगा कि आला अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं क्या ज़िम्मेदार जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू पर कार्रवाई होगी क्या लापरवाही की जांच बैठाई जाएगी,,,

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना ने संभाग में आला अधिकारी आईजी, डीआईजी की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न जरूर लगा दिया है,,,
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश