पेटलावद विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत पेटलावद में सांप से काटने वाले लोगों को अभी तक सरकारी राहत नहीं मिली

झाबुआ.. जिले की पेटलावद तहसील जिसमें सर्वाधिक सांपों के काटने से लोगों की अ काल मृत्यु सर्वाधिक संख्या में होती है मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस प्रकार की दुर्घटनाओं को लेकर पीड़ित परिवारों को तत्काल ₹400000 ,4 लाख रुपए की सहायता देने की व्यवस्था कर रखी हे परंतु पेटलावद तहसील में पदस्थ एसडीएम एवं तहसील के पदाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार के प्रकरण ले त लाली कर पीड़ित लोगों को हैरान और परेशान किया जा रहा है जिसके चलते तीन-तीन वर्ष हो जाने पर भी उनका शासन द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहायता का लाभ नहीं मिल पा रहा है

ऐसे ही एक पीड़ित परिवार जो पंचायत जमाली के एक फलिया में निवास करने वाले बुजुर्ग सुखराम डांगी ने बताया कि उनके पुत्रवधू सुमित्रा डांगी के तीन वर्ष पहले खेत पर जाने पर सांप के काट लेने से अकाल मृत्यु हो गई थी परंतु आज दिनांक तक उसे परिवार को चार लाख आर्थिक सहायता नहीं मिली है डांगी बताते हैं की तहसील और एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा लगाकरथक चुका हूं जब के शासन के स्पष्ट निर्देश है कैसे प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मदद की जाए 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेटलावद तहसील में इस प्रकार के प्रकरण लंबित हैं 

एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय पर लंबित थे इन प्रकरणों में एसडीएम द्वारा जांच के नाम पर जांच रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है जबकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर पोस्ट मार्टम रिपोर्ट डाक्टर के द्वारा pm रिपोर्ट दी जाती है 

 की रिपोर्ट थाने के नाम पर रोक दिए गए हैं

  निश्चित रूप से एसडीएम किस प्रकार के करवाई निंदनीय मध्य प्रदेश शासन के मंत्रीगण और मुख्यमंत्रीध्यान देकर एसडीएम को निर्देशित कर गरीबों को त्वरित लाभ देने का आदेश प्रदान करें ऐसा जनता जनार्दन की मांग है? 

राणापुर थाने पर सर्व हिंदू समाज की ओर से ज्ञापन सोपा गया

राणापुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को लेकर वहां के एक वर्ग विशेष ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के खिलाफ थाने पर जाकर आवेदन दिया गया उसके विरोध में सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने भी थाने पर पहुंचकर हिंदू समाज के ओर से ज्ञापन सोपा गया जिसका वाचन विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया इस अवसर पर हिंदू धर्म संगठन के कई लोग मौजूद थे 

झाबुआ टंट्या मामा बस्ती का हिंदू सम्मेलन संपन्न

झाबुआ कॉलेज रोड स्थित शिव वाटिका में टंट्या मामा बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें हजारों लोग माता और युवा विद्यार्थी तीन बस्तियों से गोपाल कॉलोनी मौजीपाड़ा 

और गादिया कॉलोनी के रहने वाले सम्मिलित हुए। 

इस अवसर पर अलीराजपुर से पधारे स्वामी जोशी जी एवं रिंगनोद से पधारे ललित कोठारी एवं चारुलता दवे तथा संयोजक के रूप में यशवंत पवार मंच पर उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में ललित कोठारी ने अपना उद्बोधन देकर उपस्थित हिंदू समाज का मार्गदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर शास्त्री जी ने भी संस्कृत भाषा में अपनी शुरुआत कर हिंदू धर्म के बारे में विस्तार से बताया तो ठीक महिला प्रतिनिधि के रूप में चारुलता दवे ने संघ के पांच बिंदुओं पर उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराते हुए उसका संकल्प लेने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के प्रारंभ और अंत में भारत माता की आरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमरीश भावसार द्वारा किया गया तो वहीं आभार प्रदर्शन सीमा त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेहतरीन और सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया तो वहीं युवा कवि अर्पित भावसार द्वारा अपनी कविता के माध्यम से लोगों को जागृत करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंत में हिंदू धर्म सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित सहभोज का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें सभी हिंदू जनों ने भोजन का आनंद लिया।

 गणतंत्र दिवस पर स्थान स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया

77 गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर मुख्य कार्यक्रम प्रस्थानिक कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया गया 

तो दूसरी और जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसी प्रकार अनीता चौहान के सांसद कार्यालय तथा पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर के कार्यालय के साथ जनपद कार्यालय में श्रीमती कुमुदिनी हरुभूरिया द्वारा तिरंगा फहराया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला थोक भंडार तथा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने का आयोजन किए गए। इस अवसर पर संपूर्ण जिले के शासकीय कार्यालय , अर्धशासकीय कार्यालयों पर भी इस प्रकार के आयोजन संपन्न हुए। कार्यालय प्रमुख द्वारा संपन्न किए गए गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता जनार्दन ने एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कर हर्षोल्लास से यह पर्व मनाया। 

शीतलहर का प्रकोप झाबुआ जिले में चला

संपूर्ण झाबुआ जिले में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू और कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते झाबुआ जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। हल सुबह से रात्रि तक ठंडी हवाओं का दौर चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है

जिले में संचालित शासकीय छात्रावास में पुरुषों का उपस्थित रहना वर्जित है परंतु इस नियम का पालन नहीं हो रहा है

झाबुआ जिले में शासकीय स्तर पर संचालित किए जा रहे कन्या छात्रावास और परिसरों में शासन के निर्देश अनुसार पुरुष वर्ग का रहना निषेध है फिर भी महिला अधीक्षकों के साथ उनके परिवार पतिदेव और बच्चे निवास कर इस नियम की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।

एसडीएम पेटलावद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार को किया अपमान

गणतंत्र दिवस के आयोजन के अवसर पर पेटलावद एसडीएम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों का अपमान कर उन्हें ज़लील करने का प्रयास किया गया। आयोजन में पत्रकार को आमंत्रित कर उनकी समुचित बैठक व्यवस्था भी नहीं की गई जिसके चलते पत्रकार अपने आप को अपमानित महसूस करते रहे?

और अंत में

झाबुआ जिला जनता जनार्दन के बीच तथा प्रेस जगत तथा प्रशासनिक गलियारों में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की चर्चा जोरों पर चल रही है जो अब जन चर्चा का स्वरूप लेती जा रही है। हर कोई की ज़ुबान पर एक ही चर्चा है कि जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की विदाई झाबुआ जिले से कब और कितनी जल्दी होगी? यह जन चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

न्यूज़ सोर्स : झाबुआ से दौलत भावसार