संरक्षण क्षमता महोत्सव-2025-26 (सक्षम) का समापन 16 फरवरी 2026 को विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के माननीय गणमान्य व्यक्तियों - श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, राज्य स्तरीय समन्वयक (मध्य प्रदेश) और मुख्य महाप्रबंधक एवं राज्य प्रमुख, आईओसीएल, नीरज के जरिया, राज्य प्रमुख (खुदरा), मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बीपीसीएल, अश्विन योगेश सिन्हा, ज़ोनल हैड, सेंट्रल जोन, एचपीसीएल, विकास अग्रवाल, महाप्रबंधक (विपणन), गेल एवं भोपाल मे स्थित अनेक विध्यालयों के छात्रों के साथ समन्वय भवन, मालवीय नगर, भोपाल में संपन्न हुआ। 

 

यह वार्षिक महोत्सव भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य ईंधन संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और सतत प्रथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था

 

यह समारोह विभिन्न तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा दो सप्ताह तक आयोजित की गई प्रभावशाली गतिविधियों का एक उपयुक्त समापन था, जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास के बारे में जागरूकता फैलाना था। एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई जिसमें विभिन्न तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा पूरे पखवाड़े में आयोजित की गई गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला का वर्णन किया गया।

प्रस्तुति में ऊर्जा संरक्षण, टिकाऊ प्रथाओं और प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त ईंधन के इष्टतम उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया, जिनमें उदाहरण के तौर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन, स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिताएं, पेट्रोल पंपों पर नुक्कड़ नाटक और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में तकनीकी सेमिनार का विवरण दिया गया

इस सामूहिक भागीदारी ने सतत भविष्य के निर्माण और ऊर्जा के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता को उजागर किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक रहा, जिससे पर्यावरणीय जिम्मेदारी और हरित परिवर्तन की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता का संदेश सुदृढ़ हुआ।एसएस

 इस वर्ष, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सक्षम 2025-26 को 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 तक मनाया गया

 

न्यूज़ सोर्स : मनीष राजू संवाददाता भोपाल मध्य प्रदेश