Bhooal: थाना पिपलानी, भोपाल 🚨 3 वर्षीय मासूम बच्ची को पिपलानी पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र में मानवता और सतर्कता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 18 फरवरी 2026 को शाम लगभग 6 बजे एक राहगीर को करीब 3 वर्षीय अबोध बालिका शिवांगी अकेली भटकती हुई मिली, जो केवल अपना नाम बता पा रही थी, लेकिन अपना पता नहीं बता सकी।
राहगीर द्वारा बालिका को पुलिस चौकी आनंद नगर लाया गया, जहां उसे महिला आरक्षक रेखा अहिरवार (आर. 2165) के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा बच्ची से पूछताछ की गई, जिसमें वह अपनी माता का नाम “काजल गिरी” तुतलाकर बता रही थी।
नाम और सरनेम के आधार पर चौकी में ड्यूटीरत प्रधान आरक्षक सफरूल्ला एवं महिला आरक्षक रेखा अहिरवार ने 112 मोबाइल की मदद से बिजली कॉलोनी, नया शिव नगर और पुराना शिव नगर क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराया।
अनाउंसमेंट के दौरान एक स्थानीय निवासी ने जानकारी दी कि गिरी परिवार बिजली नगर कॉलोनी के निचले हिस्से में रहता है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वहां भी घोषणा कराई। कुछ ही देर में एक महिला रोती-बिलखती हुई पहुंची और बच्ची को अपनी बेटी बताया।
तस्दीक के बाद बालिका को उसके माता-पिता—
बृजेश गिरी (उम्र 32 वर्ष), पिता शिव मुनिगिरी, निवासी मकान नंबर 35, बिजली नगर कॉलोनी, आनंद नगर, पिपलानी, भोपाल—के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से मासूम बच्ची सुरक्षित अपने परिवार से मिल सकी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम की सराहना की है।
मानवता की मिसाल – पिपलानी पुलिस
Bhooal: थाना पिपलानी, भोपाल 🚨 3 वर्षीय मासूम बच्ची को पिपलानी पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
MP: भोपाल में द नेचुरल सेलून में चल रही अनैतिक गतिविधियां कटिंग और मेकअप ना होकर मसाज की आड़ में सन्दिग्ध कार्य
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित