MP: भोपाल में द नेचुरल सेलून में चल रही अनैतिक गतिविधियां कटिंग और मेकअप ना होकर मसाज की आड़ में सन्दिग्ध कार्य
MP: भोपाल में "द नेचुरल सेलून" में चल रही अनैतिक गतिविधियां कटिंग और मेकअप ना होकर मसाज की आड़ में सन्दिग्ध कार्य
राजधानी भोपाल में सरकार की आंखों में मिर्ची झोंकते मसाज सेंटर
भोपाल “द नेचुरल सेलून” की आड़ में अनैतिक गतिविधि?
राजधानी भोपाल में जहां एक ओर शासन-प्रशासन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर थाना टीटी नगर क्षेत्र के कृष्ण टावर जवाहर चौक बस स्टैंड के पास संचालित “द नेचुरल सेलून” में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालित होने की चर्चा तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस स्थान पर बाल कटिंग या मेकअप जैसे सामान्य सैलून कार्य न होकर मसाज की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
बताया जाता है कि यहां आने वाले ग्राहकों से पहले से तय दरों की जानकारी दी जाती है—काउंटर शुल्क 800 रुपये और “सेवा” के नाम पर 1500 रुपये अतिरिक्त। जब संवाददाता ने ग्राहक बनकर जानकारी जुटाई तो काउंटर पर मौजूद महिला ने कथित तौर पर बताया कि 50 हजार रुपये मासिक किराया और अन्य खर्चों के चलते यह “सेवा” दी जा रही है। अंदर से कुछ युवतियों को बुलाकर दिखाया गया और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला भी दिया गया।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस स्थान की जानकारी केवल शहर तक सीमित नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों तक भी फैल चुकी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि गतिविधियां खुलेआम चर्चा में हैं तो संबंधित क्षेत्र की पुलिस अब तक अनजान क्यों है? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं, या फिर जांच की जरूरत है?
मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग अब स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं दोनों के लिए गंभीर विषय हो सकता है।
इनका कहना है
जब इस संबंध में थाना प्रभारी टीटी नगर से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मामले को हम दिखवाते है अंदर क्या गतिविधि चल रही है इसकी जानकारी हमे नहीं है अगर कुछ अनैतिक गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।।
क्या भोपाल शहर की तरह मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में जो मसाज सेंटर संचालित है उन पर भी राज्य सरकार कोई एक्सन लेगी या प्रदेश की राजधानी में जो सरकार के मुखिया के नाक के नीचे चल रहा है प्रदेश के सभी शहरों में चलता रहेगा
एक और सरकार महिला सशक्तिकरण कानून का दावा कर रही है वही सरकार के मुखिया के नाक के नीचे खुल्ले आम महिलाओं की बोली लगाई जा रही है, सरकार की ओर से अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, पर वहीं दूसरी ओर ?
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल