भोपाल में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, इंद्रा नगर से युवक गिरफ्तार
भोपाल में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, इंद्रा नगर से युवक गिरफ्तार
भोपाल में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंद्रा नगर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 214 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग 2,14,000 रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल