MP: 24 घंटे में बड़ी चोरी का खुलासा,शातिर महिला गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपये का माल बरामद, टीटी नगर पुलिस की बड़ी सफलता
📍 भोपाल
भोपाल (मो. नासिर खान संवाददाता) थाना टीटी नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 5.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
🔎 क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया मंगला बंसोडे निवासी बाणगंगा नार्थ, टीटी नगर ने 16 फरवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे वह घर में ताला लगाकर शिव बारात में शामिल होने गई थीं। शाम को लौटने के बाद रात लगभग 10:30 बजे अलमारी खोलने पर करीब 3 लाख रुपये नगद एवं सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, गले की चेन व लॉकेट तथा चांदी का गुच्छा गायब मिला।
अज्ञात चोर द्वारा गमले में रखी घर की चाबी से ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में अपराध क्रमांक 91/26 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
👮 पुलिस की तत्परता से खुलासा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर ऐशबाग क्षेत्र की जनता कॉलोनी में दबिश दी गई।
पुलिस ने रजिया खान (44 वर्ष) निवासी जनता क्वाटर, ऐशबाग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के घर की तलाशी में वाशिंग मशीन से नगदी व जेवरात बरामद किए गए।
💰 क्या-क्या हुआ बरामद
₹2,50,000/- नगद
सोने का मंगलसूत्र
कान की बाली
गले की चेन व लॉकेट
चांदी का गुच्छा
👉 कुल मशरूका लगभग ₹5.50 लाख
📂 26 मामलों में दर्ज है नाम
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
⭐ इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना टीटी नगर पुलिस टीम, थाना ऐशबाग स्टाफ एवं तकनीकी शाखा की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
पुलिस की अपील: घर से बाहर जाते समय चाबी सुरक्षित स्थान पर रखें एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल