दौलत भावसार झाबुआ

झाबुआ मुख्यालय गौ हत्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर झाबुआ ऐतिहासिक बंद रहा 

झाबुआ! संजेली ग्राम के जंगलों में हो रहे गो हत्या के मामलों को लेकर आज समग्र हिंदू समाज में आक्रोश का लावा फूट पड़ा झाबुआ मुख्यालय ऐतिहासिक रूप से बंद रहा

दोपहर पश्चात उत्कृष्ट हाई सेकेंडरी मैदान पर समस्त जिले से आए हुए हिंदू जन एकत्रित होने लगे 5 हजार से अधिक संख्या के पश्चात झाबुआ नगर के मुख्य बाजारों से रैली निकालते हुए विरोध रैली करेक्टर कार्यालय पहुंची वहां कलेक्टर कि अनुपस्थिति में एसपी को ज्ञापन आंदोलन कर्ताओं ने सोपा 

ज्ञापन वाचन नरेंद्र ने किया ज्ञापन कमल महाराज और आजाद प्रेम की उपस्थिति में एसपी को सोपा गया 

कलेक्टर ने अपनी आदत अनुसार इतने बड़े आंदोलन का ज्ञापन लेना उचित नहीं समझा वह जानबूझकर जिले से बाहर चली गई ज्ञापन लेने से बचने के लिए ऐसा वहां उपस्थित जनता जनार्दन का कहना है 

ज्ञापन के माध्यम से गौ हत्या में प्रमुख रूप से सम्मिलित आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो एवं उनके नाम उजागर किये जाए जो भी तत्व गौ हत्या को संरक्षण देकर आर्थिक लाभ ले रहे थे उनके नाम उजागर करने कि भी मांग की गई।

विरोध रैली में गौ हत्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हिंदू जन अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए जा रहे थे गो हत्या के विरोध में कल्याणपुरा, मेघनगर और थांदला भी बंद होने के सूत्रों से समाचार प्राप्त हुए हैं 

तो राणापुर में गो हत्या को लेकर हिंदू समाजसेवी ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रकट किया!

वही पेटलावद विधान सभा क्षेत्र के मुख्य शहर पेटलावद शहर, रायपुरिया, बामनिया सहित पेटलावद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख ग्राम बंद से दूर रहे 

वही थांदला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थांदला शहर की जनता सहित व्यापारियों ने बंद का समर्थन करते हुए बंद किया गया था परंतु राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा माइक से एलाउंस किया जा रहा था कि बाजार बंद न करें ।

न्यूज़ सोर्स : दौलत भावसार झाबुआ मध्य प्रदेश