राजधानी भोपाल के पंडित खुशी लाल शर्मा के सभागार में होमिओ विजन 3.0 का दो दिवसीय आयोजन किया गया. यहां पर देशभर से होम्योपैथी के डॉक्टर एवं छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने भोपाल में पहुंचे, पूजा नायक से हमारे संवाददाता ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली डॉ पूजा नायक ने कार्यक्रम के बारे में बताया जिसमें एक बड़ी बात सामने आई जो मरीज होम्योपैथी की दवाई खा रहे हैं। जो शाकाहारी है। जिन्हें पता ही नहीं कि जो होम्योपैथी की दवाइयां मे कौन से केमिकल या अन्य चीज मिलाई जाती हैं। बात करते हुए पूजा नायक ने बताया कि इन दवाइयां में जीव जंतुओं के अर्क का भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है जो लोग मांस नहीं खाते मीठी गोली के नाम पर बरसों से उनके साथ धोखा हो रहा है दवा के नाम पर उन्हें मांस परोसा जा रहा है। लोगों का धर्म भ्रस्ट किया जा रहा है दवाइयां पर किसी भी प्रकार का कोई मार्क नहीं होता कि यह दवाइयां हर्बल है नॉन वेजिटेरियन है या वेजिटेरियन है।

न्यूज़ सोर्स : पत्रकार मनीष राजू