वरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल में गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधीवादी मौन प्रदर्शन
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ हुई उत्तर प्रदेश में पुलिसिया बर्बरता के विरोध में एनएसयूआई का मौन धरना ।
भोपाल,NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में आज राजधानी भोपाल में गांधी प्रतिमा के समक्ष एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों और शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की प्रवृत्ति के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध था।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर, काली पट्टी बांधकर और बिना किसी नारेबाजी के मौन रहकर यह संदेश दिया कि सत्य, अहिंसा और लोकतंत्र की आवाज़ को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर देश में बढ़ती असहिष्णुता और प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई का विरोध किया ।
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी कहा कि एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी किसी अपराध के तहत नहीं, बल्कि गरीबो के रोजगार का हक दिलाने वाली मनरेगा योजना को बचाने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान की गई, जो सीधे-सीधे उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। सोनी ने कहा कि जब छात्र, युवा और नागरिक अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी लोकतंत्र को कमजोर करती है।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रेहान अहमद ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं योगी सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे मनरेगा, रोजगार और शिक्षा के अधिकारो के माँग करने वाले हर छात्र आंदोलन को कुचलने का काम कर रही हैं। तकनीकी विभाग के जिला अध्यक्ष पीयूष पवार ने बताया की गांधी जी के देश में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सैंकड़ो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं अहिंसक आंदोलनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस दौरान एनएसयूआई जिला सचिव हर्ष पाठक, देवांश शर्मा,देव कौरव, कार्तिक सोनी, प्रियांशु कौरव, अक्षांश तिवारी,अनुपम तिवारी ,दिव्यांश यादव, आलोक राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई
अंबिकापुर में बवाल, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
सनातन धर्म स्कूल ने मनाया उपलब्धि का जश्न, होनहारों को मिला सम्मान
संसद में महिला मुद्दे पर भिड़ंत, BJP vs विपक्ष आमने-सामने
छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी
कृष्णानगर में गरजे मोदी, बोले- जीत के बाद मिठाई के साथ झालमुड़ी भी