40वीं वर्षगांठ पर मेकॅप्स के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव आयोजित
40वीं वर्षगांठ पर मेकॅप्स के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव आयोजित
मीकेप्स के तत्वावधान में 40वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ, शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र क़ुरआन के पाठ से हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मानद सचिव डॉ. ज़फ़र हसन ने संस्था की शैक्षिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. क़ुरैशी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस एवं मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी अनुराधा शंकर उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में अशोक सिंह, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल से पधारे।
वार्षिक समारोह में मध्यप्रदेश बोर्ड एवं CBSE बोर्ड में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति स्वर्ण पदक एवं नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
एमपी बोर्ड 10वीं में 97.4% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आसिया ख़लील को “प्रोफेसर आफ़ाक़ अहमद मेमोरियल गोल्डन मेडल” प्रदान किया गया।
CBSE 10वीं में 95.6% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा औशा सिद्दीकी को “रईस अहमद गोल्डन मेडल” से सम्मानित किया गया।
एमपी बोर्ड 12वीं में 95.4% अंक प्राप्त करने वाले छात्र मोहसिन ख़ान यूसुफ़ी को “बदरुन्निसा गोल्डन मेडल” प्रदान किया गया।
CBSE 12वीं में 93% अंक प्राप्त करने वाली मिसरा शाह ख़ान को “ज़ुहूरुल हसन मेमोरियल गोल्डन मेडल” से नवाज़ा गया।
क्रिकेट के क्षेत्र में कूच बिहार ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैनेजर हमीदुल्लाह ख़ान को “नवाबज़ादा राशिदुल ज़फ़र मेमोरियल अवॉर्ड” प्रदान किया गया।
नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने पर गौहर तनवीर को “प्रोफेसर आफ़ाक़ अहमद मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 10,000 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
मोहम्मद साद ख़ान को “रिज़वान अहमद मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 5,000 रुपये,
ताहिर दुर्रानी को “सगीर बेदार मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 5,000 रुपये,
तौसीद मोहम्मद अफ़नान अहमद को “डॉ. अज़ीम अंसारी मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 5,000 रुपये,
मोहम्मद ज़ेहरान को “सगीर बेदार मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 5,000 रुपये,
मनीषा लोदी को “अब्दुल लतीफ़ मेमोरियल अवॉर्ड” एवं 3,000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसी प्रकार सगीर बेदार टैलेंट सर्च प्रतियोगिता (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) के विजेताओं में आयशा बी को “मोहम्मद इलियास ख़ान मेमोरियल गोल्ड मेडल” एवं 8,000 रुपये तथा आसिया ख़लील को “मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल मेमोरियल गोल्ड मेडल” एवं 8,000 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एस. वाई. क़ुरैशी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने सिविल सेवा की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि निराशाजनक सोच से बाहर निकलना आवश्यक है, क्योंकि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और देश की एकता पर भी अपने विचार रखे तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि अनुराधा शंकर (सेवानिवृत्त आईपीएस, पूर्व डीजीपी मध्यप्रदेश) ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने संस्था की निस्वार्थ शैक्षिक एवं सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसी अच्छे कार्य को निरंतर जारी रखना ही उसकी सबसे बड़ी सफलता है।
उन्होंने भारत की स्वतंत्रता में मुस्लिम समुदाय के योगदान तथा विशेष रूप से महिलाओं के बलिदानों का उल्लेख किया।
भोपाल के ऐतिहासिक एवं शैक्षिक योगदान, विशेषकर बेगमात-ए-भोपाल की सेवाओं की भी प्रशंसा की। साथ ही जाबिर इब्न हय्यान, अल-ख़्वारिज़्मी (जिनके नाम से एल्गोरिदम शब्द बना), इब्न सीना और इब्न रुश्द जैसे महान विद्वानों का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विशेष अतिथि अशोक सिंह (अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल) ने उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।
अतिथियों ने मीकॅप्स की 40 वर्षों की शैक्षिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समर्पण, ईमानदारी और निरंतरता के साथ समाज सेवा कर रही है तथा हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख चुकी है। उन्होंने कहा कि मेकॅप्स केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज में शैक्षिक जागरूकता का सशक्त आंदोलन बन चुका है।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। उपाध्यक्ष सैयद अरशद अली ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. खुर्शीद आलम नदवी ने अपने विशिष्ट अंदाज़ में किया।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
भोपाल में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, इंद्रा नगर से युवक गिरफ्तार