भोपाल। गोविंदपुरा स्थित सेंट जॉन चर्च (ईएलसी चर्च) में क्रिसमस के चौथे रविवार को ब्रदरहुड संडे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
चर्च के रेव्हरेंड फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि ब्रदरहुड संडे का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें एक-दूसरे के प्रति सहयोग, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।
रेव्हरेंड मार्टिन ने यह भी उल्लेख किया कि इसी समय शीतकालीन संक्रांति का महत्व भी है, जो आने वाले समय में प्रकाश, आशा और नई ऊर्जा के आगमन का संकेत देती है। कार्यक्रम के दौरान शांति, एकता और सामाजिक समरसता के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा