सेंट्रल मार्केट में सीलिंग से शादी वाले घरों में अफरा-तफरी
मेरठ|सीलिंग की कार्रवाई ने खुशियों वाले घरों को भी चिंता में डाल दिया। प्रशासन ने 44 आवासीय भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को सील किया, जिनमें 4 बैंक्वेट हॉल भी शामिल थे। सीलिंग की इस कार्रवाई से उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया, जिनके यहां बुधवार को शादी समारोह प्रस्तावित थे।
सबसे ज्यादा परेशानी पिलोखड़ी पुल स्थित फलाह-ए-आम अस्पताल के पास रहने वाले शाहनवाज के परिवार को हुई। शाहनवाज की दो बहनों सायबा और शहाना का बुधवार को एक साथ निकाह था। यह कार्यक्रम सूजल भवन में था। शाहनवाज ने आवास विकास की टीम के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि मेहमान आ चुके हैं हलवाई काम कर रहा है और शाम को बारात आनी है लेकिन प्रशासन ने राहत देने से साफ इनकार कर दिया। मजबूरी में शाहनवाज ने आनन-फानन में घर की छत पर ही शामियाना लगवाया। जगह कम होने के कारण पड़ोसियों की छतों पर हलवाई बैठाकर जैसे-तैसे निकाह के खाने और मेहमानों की व्यवस्था की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई ने शादी की खुशियों को भागदौड़ और मानसिक तनाव में बदल दिया।
रंगोली मंडप में सील लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वे लोग पहुंच गए, जिन्होंने वहां बुकिंग करा रखी थी। जमा की गई धनराशि और ऐन वक्त पर व्यवस्था टूटने को लेकर लोगों ने हंगामा किया जिसे पुलिस ने मैनेजर से बात कराकर शांत कराया। वहीं सूजल भवन के मालिक अशोक सिंघल ने भी आवास विकास की टीम से शादी का हवाला देकर मोहलत मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की बाध्यता बताते हुए प्रशासन ने सामान हटाने का निर्देश देकर सीलिंग की कार्रवाई पूरी की।
भोपाल: "उम्मीद का एम्स बना चूहों का अड्डा": एम्स भोपाल में चूहों-कॉकरोच के आतंक पर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रबंधन को पिंजरा-हिट भेंट कर सौंपा ज्ञापन
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव