"उम्मीद का एम्स बना चूहों का अड्डा": एम्स भोपाल में चूहों-कॉकरोच के आतंक पर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रबंधन को पिंजरा-हिट भेंट कर सौंपा ज्ञापन

भोपाल। जिस एम्स अस्पताल के शुरू होने पर भोपालवासियों में विश्वस्तरीय इलाज मिलने की खुशी थी, आज उसी एम्स में मरीज और उनके परिजन चूहों व कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं।

इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एम्स अस्पताल, भोपाल के मुख्य द्वार पर विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एम्स प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से चूहे पकड़ने के लिए पिंजरा और कॉकरोच मारने के लिए हिट की बोतल भेंट की।

प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेता मो. शावर मुज़ाहिद सिद्दीक़ी ने कहा:

"गरीब-आम आदमी एम्स में इस भरोसे से आता है कि यहाँ उसकी जान बच जाएगी। लेकिन वार्ड में बेड पर चूहे कूद रहे हैं, दवाइयों के पास कॉकरोच घूम रहे हैं। क्या मरीज यहाँ ठीक होने आता है या नया संक्रमण लेकर जाने? यह प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही है।"

महेश नदमेहर ने कहा कि करोड़ों के सफाई टेंडर होने के बाद भी अस्पताल की हालत नरक जैसी है। चूहे मरीजों का खाना कुतर रहे हैं, ड्रिप की पाइप काटने की घटनाएं सामने आई हैं।

दीपक गुप्ता व रामपाल घोसलें ने कहा कि अगर 7 दिन में एम्स को चूहा-मुक्त नहीं किया गया तो मरीजों को साथ लेकर एम्स का घेराव करेंगे।

एम्स निदेशक को सौंपे गए ज्ञापन की मुख्य माँगें:

1. *तुरंत पेस्ट कंट्रोल*: पूरे अस्पताल परिसर में 72 घंटे के अंदर व्यापक पेस्ट कंट्रोल अभियान चलाया जाए।

2. जवाबदेही तय हो: सफाई ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर उससे वसूली की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

3. स्थायी व्यवस्था: हर वार्ड में प्रतिदिन सफाई व फॉगिंग का रोस्टर सार्वजनिक किया जाए।

4. मरीज सुरक्षा: संक्रमण रोकने के लिए वार्डों में अल्ट्रासोनिक रैट रिपेलेंट लगाए जाएं।

प्रदर्शन में मो. शावर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मुज़ाहिद सिद्दीक़ी पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस , महेश नदमेहर, कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल घोसलें पूर्व पार्षद प्रशांत गुरु देव,विष्णु खटिक,सुनील दुवे ,विपिन भाई,तालिब अली,विश्नाम कनटे ,नेम चन्द भाई,आसिफ़ अली नासिर ख़ान अशपाक भाई अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं एम्स में परेशान मरीजों के परिजन शामिल हुए।

न्यूज़ सोर्स : Moin Khan