प्रत्येक बच्ची को अहिल्या और लक्ष्मी बाई बनाना चाहिए
प्रयास स्वयं सेवी संस्था एवं प्रयास श्याम कीर्तन समिति के संचालक समाजसेवी साहिल श्रीवास्तव जी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में पहचाने -जाने वाले गीता परिवार एवं मध्य प्रदेश के प्रयास : स्वयं सेवी संस्थान के सामूहिक सहयोग से मध्य प्रदेश की सभी बालिकाओं युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न जिलों में आयोजित होने जा रहे हैं, निःशुल्क संस्कार एवं आत्मरक्षण व स्वस्थ काया प्रशिक्षण शिविर। जिसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कारों के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु लट्ठ बाजी, योग, गीता ज्ञान एवं स्वस्थ काया हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाना है। साहिल श्रीवास्तव जी ने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु प्रदेश के अनेक विद्यालय और महाविद्यालयों में इसके संदर्भ में बातचीत की गई है, आने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इन शिवरों का आयोजन किया जाना है। गीता परिवार ने यह भी संदेश दिया कि भारतीय संस्कार को जिंदा रखने हेतु ये प्रशिक्षण अभियान प्रत्येक भारतीय के लिए है और यह भी बताया कि आज के बच्चों में शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है, तभी देश सुरक्षित हो सकता है। साथ ही पहली बार राजधानी की कई स्वयं सेवी संस्थाएं जैसे प्रयास NGO, हैप्पीनेस, और सनातनी इन्फ्लूएंसर्स और सनातनी एक जुट होकर एक ही मंच से देश हित और समाज में भारतीय संस्कारों की रक्षा हेतु कार्य करने वाली हैं। प्रदेश की जनता से भी आग्रह करते हुए सहयोग की मांग की है ..!!
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल