मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का एक मात्र इंडस्ट्रियल एरिया जो कि थांदला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेघनगर में स्थित है इस औद्योगिक क्षेत्र में कई कैमिकल फैक्ट्रियों से अनेक उत्पादन होते हैं इन कैमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाला लाल रंग के दूषित पानी से मेघनगर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों में दूषित पानी मिलने से जहां मानव जीवन पर असर तो होता ही है वही पालतू दुधारू पशुओ को भी हानी के साथ साथ खेती के उत्पादन,उपज पर भी असर पड़ रहा है 

इस दूषित पानी से आज एक और गाय की गारिया नाले मे केमिकल पानी पिने से मर गयी इसके पूर्व भी कई गाएं जहरीले पानी पीने से मृत्यु हो गई थीं 

वही हिन्दू युवा जन जातीय के प्रदेश उपा अध्यक्ष, मेघनगर मंडल के बीजेपी पार्टी के महा मंत्री, व जनपद पंचायत सदस्य धनसीह भूरिया ने कहा कि मेघनगर केमिकल फैक्ट्रीयों ने एक तरह से आतंक मचा रखा है यहाँ पर इंदौर जैसी घटना का इंतजार कर रहा है फसल का किसानों का नुकसान हो रहा है गाय बेल जानवर मर रहे है प्रशासन कार्यवाही कब करेगा क्या जिला प्रशासन अभी तक कुंभ करणीय निद्रा में है

न्यूज़ सोर्स : शाबीर मंसूरी संवाददाता मध्य प्रदेश