सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश, इंदौर को मिले तीन नए अपर आयुक्त
भोपाल। इंदौर में दूषित जल से मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं. इस आदेश में इंदौर में तीन नए अपर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और बैठक के बाद इंदौर नगर पालिका निगम के अपर आयुक्त रोहित सिंह सिसोनिया को तुरंत ही किसान कल्याण एवं कृषि विभाग में उपसचिव के तौर पर भेजा गया. हालांकि आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष कुमार पाठक को नगर पालिका निगम इंदौर में अपर आयुक्त के नवीन पदस्थापना की गई है।
VC के जरिए 16 जिलों के महापौर और कलेक्टर जुड़ेंगे
इंदौर के मामले के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश स्तर की बैठक करेंगे. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इस बैठक में 16 नगर निगम के महापौर,आयुक्त, कलेक्टर और PHE विभाग के अधिकारी इस बैठक पर मौजूद रहेंगे. जहां पेयजल की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी, हालांकि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सख्त दिखाई दे रहे हैं, इससे लग रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री कई दिशा निर्देश भी दे सकते हैं. इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश देता महाविद्यालय उत्सव
मध्यप्रदेश बजट में महिला, युवा और सामाजिक कल्याण योजनाओं को बल
‘वह मुझसे काफी छोटे हैं’, अय्यर की टिप्पणी से हलचल
भारत-यूरोप संबंधों को नई दिशा, विदेश मंत्री का बयान
MP: मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ जिले को मिली बड़ी सौगात, 657.23 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य जिले के जनप्रतिनिधियों सहित छेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री का माना आभार..!!