जूते-चप्पलों वाले बयान से बवाल, बीजेपी विधायक को लेकर बढ़ी सियासी मुश्किलें
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर उनका बयान सामने आया है, जिसमें वे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी विधायक ने कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली बहनें एकजुट होकर जूते-चप्पलों से स्वागत करेंगी।
बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने क्या बयान दिया?
बीजेपी विधायक ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बरैया है वो बहनों पर गंदे शब्द बोलता है. वो भी टकला है. एक हमारे यहां पिछोर का है, पूर्व विधायक वो भी लाडली बहनों पर छींटाकशी करता है. दोनों टकले हैं. मैं तो ये कहना चाहता हूं कि लाडली बहनों पर छींटाकशी ना करे. छींटाकशी करोगे तो हम लाडली बहनों को और मजबूत करेंगे, ताकि जूता-चप्पल खरीदकर इनकी गंजी चांद पर स्वागत करें. उन्होंने आगे कहा कि चंबल में जो भी लाडली बहनों पर छींटाकशी करेगा, हमारा कार्यकर्ता उसका स्वागत करने के लिए तैयार है. अब ये किसी कार्यक्रम में गए तो इनको जूता-चप्पल तो पड़ेंगे ही, इसके साथ ही कच्चे अंडों से इनका स्वागत किया जाएगा. तब उन्हें एहसास होगा कि ये लोग हमारी लाडली बहनों पर कैसी बकवास करते हैं।
फूल सिंह बरैया ने महिलाओं पर क्या बयान दिया था?
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कुछ दिन पहले महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो जाती है. व्यक्ति का रेप करने का मन कर जाता है. उन्होंने धर्मग्रंथों को टारगेट करते हुए कहा था कि दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग की महिला के साथ सहवास करता है उसे तीर्थ का फल मिलता है।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव