MP: कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश
झाबुआ, शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर नेहा मीना ने जिले के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित कर जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण की व्यवस्था को व्यवस्थित रखें तथा उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति निर्मित न होने दें।
बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले कुछ समय से ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर अधिक लोड होने के कारण बुकिंग में तकनीकी समस्या आ रही थी। अब इस समस्या का निराकरण कर लिया गया है और उपभोक्ता पुनः ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं के लिए मिस्ड कॉल के माध्यम से भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को उपलब्ध सभी बुकिंग माध्यमों की जानकारी दें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से एजेंसी कार्यालयों पर जाकर भीड़ लगाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि गैस वितरण की पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
त्रिकोणीय शिवलिंग का चमत्कार: जानिए केदारनाथ और महाभारत का संबंध
हारे का सहारा बाबा श्याम, दक्षिण का ये धाम क्यों है इतना खास?
शनि की वक्री चाल: इन 3 राशियों के लिए खुशियों की शुरुआत
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल