झाबुआ 

नब्ज पर हाथ, छापरी गैंग के आतंक और भय, से जिले की शहरी क्षेत्रों ग्रामीण क्षेत्रों में भय

झाबुआ से दौलत भावसार 

झाबुआ नगर सहित संपूर्ण जिले में भय और आतंक के रूप में जिले में एक नई गेम आकर लेती जा रही है उसका नाम है छापरी गैंग इस गैंग के सदस्यों की एक विशिष्ट हेयर स्टाइल और हाथों में लठ और दो पहिया वाहनों की अलग ही पहचान बनती जा रही है 

कई दशकों पूर्व झाबुआ जिले में इसी प्रकार का आतंक देखा जा रहा था जिसको पुलिस प्रशासन ने बड़े ही मशक्कत के बाद उस आतंक को ध्वस्त किया था यह छपरी गैंग उसी तर्ज पर आतंक मचा रहा है 

सूत्र बताते हैं कि इनका भय और आतंक अब धीरे-धीरे पुलिस के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है 

पुलिस अधीक्षक महोदय गैंग के समाप्ति का पक्का इंतजाम अपनी पुलिस फोर्स के माध्यम से करें क्योंकि जनता जनार्दन में इस गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है? 

12 मार्च को प्रदेश के महामहिमराज्यपाल झाबुआ जिले के भ्रमण पर आ सकते हैं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के महा महिम राज्यपाल श्री मांगूभाई पटेल झाबुआ जिले के भ्रमण पर आ सकते हैं इस प्रकार की संभावना व्यक्त की जा रही है 

संभावित दोरै को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है

165 ख के प्रकरण के निराकरण नहीं होने से जनता हैरान और परेशान। विशेष रूप से सामान्य पिछड़ा वर्ग की जनता अपने खरीदी गए संपत्ति का रजिस्ट्रेशन और पंजीयन नहीं कर पा रही है जिसके चलते प्रदेश शासन के राजस्व हानि भारी नुकसान पहुंच रहा है जिला प्रशासन के उदासीनता और निर्णय क्षमता के अभाव में जिले की जनता परेशान हो रही है जिला प्रशासन की हठ धर्मिता पर सत्ता पक्ष का कोई भी लीडर या जन प्रतिनिधि अंकुश लगाने में असफल सिद्ध हो रहा है ऐसी चर्चा जनता के बीच में है? 

गादिया कॉलोनी

तिराहे से लगाकर सर्किट हाउस रोड दो पहिया वाहनों के लिए रेस रोड बना

सर्किट हाउस रोड से लगाकर गाजियाबाद कॉलोनी तिराहे दो पहिया वाहन चालकों रोड को रेसिंग रोड बना दिया है अंधाधुन गति से दोपहिया वाहन भागते हुए मोटरसाइकिल चालक अल सुबह से देर रात्रि तक मोटरसाइकिल सवार तेज गति से अपने वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं पुलिस और यातायात विभाग किस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है उपरोक्त रोड पर आए दिन कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है? 

झाबुआ एसडीम का प्रभार बदला

झाबुआ एसडीम का प्रभार अब बदल गया है पूर्व एसडीएम के स्थान पर थांदला एसडीएम मंडलोई झाबुआ पदस्थ हो गए हैं 

और अंत में

अलीराजपुर और झाबुआ जिला मैं इन दीनों ताड़ी की बाहर आई हुई है 

झाबुआ जिले के बन डोलिया बाढ़ पारा आदि क्षेत्रों में हरीराजपुर की तर्ज पर ताड़ी मिलती है ताड़ी के प्रेमी इन क्षेत्रों से लाकर अपना शौक पूरा करते हैं ..!!

न्यूज़ सोर्स : झाबुआ से दौलत भावसार