महू,इंदौर, दि.२४ फरवरी २०२६,महू स्थित डब्ल्यू ई एम चर्च और ईसाई महासंगठन व्दारा एकदिवसीय सर्वधर्मिय संमेलन का आयोजन ईसाई महासंगठन के राष्ट्रीय सचिव व पि. आर. ओ.श्री हनी जाॅन और डब्लू ई एम चर्च के संस्थापक रेव्ह.डाॅ. नवीन पाॅल व्दारा किया गया। 

        इस चर्चा सत्र के संविधानिक सभा का उदघाटन करते हुए ईसाई महासंगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री राजन नायर ने आज के परिस्थिति में अल्पसंख्यांक समाज के उपर,विशेषकर ख्रिश्चन समाज और मुस्लिम समाज के उपर असंविधानीक लोगों के व्दारा किया जा रहा अत्याचार और अनिती के बारे में लक्ष बोध किया गया। उन्होंने आगे कहा, यह पवित्र भूमि में जन्मे डाॅ बाबासाहब अंबेडकर मानव जाति के परिवर्तन के लिए कुछ व्यवस्था कुछ सालों पहले देश को दिया गया और उसके साथ संविधान में अल्पसंख्यांक समाज के रक्षण के लिए भी आर्टीकल २५ दिया गया। डॉ बाबासाहब अंबेडकर विश्व के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति थे। सभी समाज का सामाजिक परिवर्तन करते हुए उन लोगों के उन्नति के बारे में सोच रखनेवाले व्यक्ति थे। उन्होंने इस सोच को आगे रखते हुए,संविधान में अल्पसंख्यांक समाज के रक्षण लिए आर्टीकल २५ लिखा गया। आज भारत देश में असंविधानीक तत्वों व्दारा संविधान को मानने वाले लोगों के उपर, उनके आराधनालय में, धर्म शास्त्रों पर, रहन-सहन, सोच पर आघात किया जा रहा है। उन्होंने देश के आदरणीय प्रधानमंत्री और आदरणीय गृहमंत्री से बिनती कि है कि, इस प्रकार की तकलीफ देने वाले समुह को पुलिस और प्रशासन समाप्त किया जाए और अल्पसंख्यांक समाज को भय मुक्त जीवन जिने के लिए सहायता करे। इस एकदिवसीय चर्चा सत्र में समाज के सभी धर्मों के गुरुवर्यो ने प्रबोधन किया। 

      इस चर्चा सत्र को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री दिलीप राजपालजी ने शिख समाज का देश के लिए दिया हुआ सेवा के बारे में, शिख समाज के वैलफेयर के बारे में बात रखा गया और शिख समाज हमेशा ख्रिश्चन समाज और मुस्लिम समाज के साथ खड़ा रहेंगे और देश के उन्नति के लिए हमेशा साथ रहेगा ऐसा आश्वासन दिया। 

       इंदौर महानगर पालिका के विरोधी पक्ष नेता सम्माननीय श्रीमती फौजिया अलीम शेख अपनी बात रखते हुए कहा कि, इस पवित्र रमजान महीने में और ख्रिश्चन समाज के उपवास के(लैंत) महिने में हो रहे सर्वधर्मिय संविधानिक सहभागी होकर में आप लोगों से मिलना, एक अल्पसंख्यांक समाज के कार्यकर्त होते हुए फक्र महसूस हो रहा है। मै हमेशा इंदौर नगर निगम में ख्रिश्चन समाज के उपर हो रहे अन्याय के विरोध मे हमेशा आवाज उठाते हैं और उसके साथ हमारे नेता मध्यप्रदेश के अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जनाब अलीम शेख साहब अल्पसंख्यांक समाज के लिए हमेशा काम करते हैं, और आगे भी हर एक समय आप लोगों को साथ देंगे और उसके साथ ही हमारे नेता लोकसभा के विरोधी पक्ष नेता राहुलजी गांधी पुरे देश में संविधान के लिए और हर एक समाज के लिए निडरता से खडा है।

       महू के विश्व प्रसिद्ध डाॅ बाबासाहब अंबेडकर स्मारक ट्रस्ट के सम्माननीय भन्ते वंशबोधी ने डॉ बाबासाहब अंबेडकर सभी समाज के लिए,सभी धर्म के लिए, सभी मानव जाति के लिए किया गया समानता के बारे मे बात रखा और उसकी वजह से देश सालों एकात्मता और एकजुट से रहते हैं। बौद्ध समाज हमेशा ख्रिश्चन, मुस्लिम, शिख, जैन समाज और सभी समाज को सौहार्द से देखता है। हर एक समाज के साथ खड़ा रहता है। यह भव्य सभा डाॅ बाबासाहब अंबेडकर के जन्म भूमि महू मे आयोजित किया इसलिए मैं ईसाई महासंगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री राजन नायर का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। 

     इस चर्चा सत्र में विश्वप्रभूर्तिक आध्यात्मिक ध्यान मंदिर के सम्माननीय अरूणानंद जी महाराज ने कहा देश आज बहुत ही कठिन संकट और परिस्थिति में चल रहा है, धर्म धर्म और जाति जाति मे एक दूसरे के प्रति आदर और सद्भावना नहीं है, सौहार्द नही और सभी धर्म एक साथ मिलकर रहना चाहिए और यह बात हमारे बुजुर्गों ने सिखाया है। इस चर्चा सत्र सभा में मुझे आमंत्रित किया इसलिए मैं ईसाई महासंगठन के श्री हनी जाॅन जी को दिल से आभार व्यक्त करता हूँ और कहना चाहता हूँ कि यह देश सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेके चलने वाला देश है। यह धर्म निरपेक्ष देश है। हम विश्व प्रभुर्तिक अध्यात्मिक ज्ञान मंदिर हमेशा आप तमाम साथियों के साथ रहेंगे।

       सर्व धर्मिय चर्चा सत्र के शुरूआत में डब्लयू इ एम चर्च के संस्थापक डाॅ नविन पाॅल सर व्दारा और ईसाई महासंगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेव्ह अशोक चौक्से व्दारा पवित्र बाईबल से बात रखते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया भन्ते सिद्धार्थ बोधी जी, ईसाई संगठन के राष्ट्रीय सचिव अतुल जोजफ , इनटेक अध्यक्ष जानकीलाल पटेरिया जी, जनाब डाॅ अब्दुल गफ्फार जी इन सभी ने चर्चा सत्र में संबोधन किया और राष्ट्रीय सचिव येडू चव्हाण, मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सेल्वराज, झाबुआ जिला अध्यक्ष श्री कोडाररिंग जांगोड, अॅड रितेश सिंग, अॅड सुषमा, मध्यप्रदेश के जनसेक्रेटरी महिला विंग के श्रीमती वायलट जाॅन,इंदौर सभा के अध्यक्ष सीमा सिंग, कार्याध्यक्ष सबिना मार्शल, महू के महिला अध्यक्ष एलविना बार्नबास,(चेरी) और सभी धर्म के तमाम लोग उपस्थित थे।

     यह कार्यक्रम सफल करने के लिए परिश्रम ईसाई महासंगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री हनी जाॅन, डब्लयू इ एम चर्च के संस्थापक डाॅ नविन पाॅल,डब्लयू इ एम चर्च के पास्टर ताराचंद सैनानी, और ईसाई महासंगठन महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शांती हनी जाॅन,मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष अॅड .रितेश सिंग,इंदौर के युवा अध्यक्ष गतिशील नेतृत्त्व जाॅन्सन डेव्हिड,उमेश सोलंकी व्दारा किया गया। चर्चा सत्र का समापन राष्ट्रगीत के साथ समाप्त हुआ और आभार श्री जाॅन्सन डेव्हिड व्दारा किया गया। यह सर्व धर्मिय चर्चा सत्र बडे पैमाने पर सफल करने के कार्य डब्लयू इ एम चर्च के सभी पासबान और कलिसिया के सभी सदस्यों के व्दारा किया गया।

न्यूज़ सोर्स : मनीष राजू संवाददाता भोपाल मध्य प्रदेश