MP: हाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर लगायी रोक, मीडिया/सोशल मीडिया में नहीं छप सकेंगे फोटो
हाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर लगायी रोक, मीडिया/सोशल मीडिया में नहीं छप सकेंगे फोटो
हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने अपने आज के आदेश में कहा-किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी भर से उसे दोषी नहीं माना जा सकता. पीड़ित और आरोपी को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस मीडिया ट्रायल को बढ़ावा दे रही है.
ग्वालियर, हाईकोर्ट (High Court) की ग्वालियर खंडपीठ ने आज एक अहम और बड़ा आदेश दिया. कोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने आरोपियों के फोटो मीडिया (Media) और सोशल मीडिया (Social Media) में छपवाने पर रोक लगा दी. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में तत्कालीन डीजीपी के 2014 के उस सर्कुलर पर रोक लगायी है जिसमें उन्होंने आरोपियों की फोटो सार्वजनिक करने की अनुमति दी थी.
मध्य प्रदेश में पुलिस अब आरोपियों के फोटो भी सार्वजनिक नहीं कर पाएगी.हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने अपना अहम फैसला सुनाते हुए जांच होने तक आरोपियों की पहचान गुप्त रखने का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ज़िले के पुलिस अधीक्षक यानि SP की मंजूरी के बाद इलाके के थाना प्रभारी मीडिया से जानकारी साझा कर सकेंगे. कोर्ट ने ये आदेश अरुण शर्मा की याचिका की सुनवाई के बाद दिया.
मामला पुराना है. ग्वालियर की बहोड़ापुर पुलिस ने अरुण नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. अरुण को अपराधी बताते हुए पुलिस ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में उसके फोटो जारी कर दिये थे. दरअसल 2014 में DGP ने एक सर्कुलर जारी किया था. उसमें पुलिस को आरोपियों के फोटो मीडिया में जारी करने की अनुमति दी थी.
हाईकोर्ट ने आदेश में कहा…
हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने अपने आज के आदेश में कहा-किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी भर से उसे दोषी नहीं माना जा सकता. पीड़ित और आरोपी को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस मीडिया ट्रायल को बढ़ावा दे रही है. आरोपियों की मीडिया परेड कराने की बजाए पुलिस को मामले की जल्द जांच पर फोकस करना चाहिए.कोर्ट ने कहा आज के इस आदेश की अवहेलना करने पर उस ज़िले का SP और संबंधित पुलिस अधिकारी दोषी माना जाएगा. अरुण मामले की अगली सुनवाई अब 9 नवंबर को होगी. कोर्ट ने सुनवाई के वक्त SP को VC के जरिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
MP: औकात में रहो टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, मंत्री के बयान से गरमाया सदन, CM और मंत्री ने मांगी माफी
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP: हाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर लगायी रोक, मीडिया/सोशल मीडिया में नहीं छप सकेंगे फोटो
घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
MP: रीवा की सड़कों पर अव्यवस्था एसपी की मौजूदगी में हुआ हादसा, उठे कई सवाल रीवा शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है