रीवा की सड़कों पर अव्यवस्था एसपी की मौजूदगी में हुआ हादसा, उठे कई सवाल

रीवा शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है

 हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर की व्यस्त सड़क पर एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो जाता है,,,

 हादसे के कुछ ही क्षण बाद पीछे से पुलिस अधीक्षक एसपी की गाड़ी भी मौके पर पहुंचती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी के गार्ड द्वारा स्कूटी को सड़क से हटाया जाता है,,,,,

 ताकि यातायात सामान्य हो सके

यह घटना सिर्फ एक सड़क दुर्घटना भर नहीं है, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर भी सामने लाती है,,,

सवाल यह उठता है कि जब वीआईपी मूवमेंट के दौरान भी सड़क पर इस तरह की अव्यवस्था बनी रहती है, तो आम दिनों में हालात कितने चिंताजनक होते होंगे,,,

शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या, नियमों की अनदेखी, अवैध पार्किंग और चौक-चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण की कमी लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है,,,

 यातायात व्यवस्था संभालने वाली पुलिस टीम और जिम्मेदार अधिकारी आखिर इन हालातों पर कितनी गंभीरता से काम कर रहे हैं, यह चर्चा का विषय बन गया है,,,

ट्रैफिक प्रभारी अनिमा शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी नागरिकों के मन में सवाल उठ रहे हैं,,,

 क्या नियमित निगरानी हो रही है क्या भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है क्या नियमों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है,,,

शहरवासियों का मानना है कि केवल चालान काटने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा,,,,

 जरूरत है सुनियोजित ट्रैफिक प्लान, सक्रिय मॉनिटरिंग और जागरूकता अभियान की,,,

अब अपेक्षा की जा रही है कि जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और रीवा की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं,,,

न्यूज़ सोर्स : अनिल शर्मा मध्य प्रदेश प्रमुख