Mp: वन अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं न्यायालयीन प्रकरणों हेतु कार्यशाला आयोजित
झाबुआ,।सामान्य वनमण्डल झाबुआ अंतर्गत रेंज झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वन अपराधों के अन्वेषण, जांच तथा न्यायालयीन कार्यवाही के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वन विद्यालय झाबुआ में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ वनमण्डलाधिकारी झाबुआ श्री भारत सोलंकी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर हाल ही में दुर्घटना में स्वर्गवासी हुए वनपाल श्री बापू सिंह बिलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यशाला में कार्ययोजना क्रियान्वयन, अवैध अतिक्रमण, अवैध उत्खनन, अवैध कटाई एवं अवैध चराई जैसे वन अपराधों के प्रकरणों की विवेचना, जांच एवं प्रभावी न्यायालयीन प्रस्तुतिकरण के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वनमण्डलाधिकारी श्री सोलंकी ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए विधिक प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का समुचित ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, जिससे प्रकरण न्यायालय में सुदृढ़ रूप से प्रस्तुत किए जा सकें।
जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुश्री सूरज बैरागी ने न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले वन अपराध प्रकरणों में प्रायः होने वाली त्रुटियों, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, बयान दर्ज करने की विधि, परिवाद प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन सुनवाई के दौरान गवाही एवं प्रति-परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात वृत खंडवा से सेवानिवृत्त वन संरक्षक श्री रमेश गनावा ने इकोसिस्टम सर्विसेज, ट्री आउट ऑफ फॉरेस्ट, कार्बन क्रेडिट एवं कार्बन सिंक जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की। साथ ही अनुदेशक, वन विद्यालय झाबुआ द्वारा अवैध अतिक्रमण प्रकरणों को विधिसम्मत ढंग से तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों, वन सीमा विवाद में नक्शों के मिलान एवं सीमांकन की प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
कार्यशाला में परिक्षेत्र अधिकारी झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद सहित संबंधित परिक्षेत्र सहायक एवं बीटगार्ड उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वन अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय सुरक्षित और समावेशी परिसर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन