भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने निर्देश पर 4 ज़ोनो की पुलिस ने फिर दी ईरानी डेरे पर दबिश, पुलिस कमिश्नर ने खुद फोर्स को ब्रीफ किया

देर रात 2 बजे करीबन 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियो ने अधिकारियों के साथ अमन कालोनी करोंद ईरानी डेरे पर मारा छापा....

04 घंटे तक चली कार्रवाई..

20 संदिग्ध हिरासत में, महिला-पुरूष को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई साथ..

बेहद गोपनीय रहा पूरा आपरेशन..

कुछ दिन पहले भी पुलिस ने मारा था छापा...हुआ था कई मामलों का खुलासा..

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए 10-11 फरवरी 2026 को कांबिंग गश्त आयोजित की।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने खुद फोर्स को ब्रीफ किया और कार्रवाई शुरू कराई।

इस गश्त में 408 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

121 जमानती वारंटी भी जांच के दौरान नोट की गईं।

5 पूर्व वाहन चोर, 2 नकबजन और 4 जिला बदर आरोपी भी पकड़े गए।

8 गंभीर अपराधों में वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए।

2 ईनामी बदमाश (5000/- और 2000/- रुपये ईनाम वाले) को भी पकड़ा गया।

66 निगरानी में रखे गए बदमाशों से पूछताछ की गई।

डीसीपी जोन-4 के नेतृत्व में अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे पर छापा मारा गया, कई अपराधी पकड़े गए।

न्यूज़ सोर्स : गुलजार अहमद पत्रकार