कलेक्टर कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
झाबुआ,,कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधिवत झण्डा वंदन किया गया।
इसके उपरान्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अनेकता में एकता के प्रतीक स्वरूप रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया।
कलेक्टर नेहा मीना ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति आस्था व्यक्त करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समर्पण, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर कार्यालय के गार्डन परिसर को विशेष रूप से आकर्षक एवं भव्य ढंग से सजाया गया था।
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय सुरक्षित और समावेशी परिसर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
Mp: “तेल और गैस बचाओ, हरित उरर्जा अपनाओ”वार्षिक महोत्सव भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित