राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
झाबुआ, 25 जनवरी 2026। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। वनमंडलाधिकारी श्री भारत सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने सभी नवीन मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान का अधिकार हमें लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। यह अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसका उपयोग प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से मतदाता जागरूकता हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रारंभ किया गया था। जो “मेरा भारत, मेरा वोट” के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जिले में एसआईआर के अंतर्गत पूरी टीम द्वारा अत्यंत मेहनत एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया है, जिसके लिए उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर ने बीएलओ द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आपसी समन्वय और प्रोत्साहन के कारण ही गत वर्ष जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और जिले का प्रतिनिधित्व हुआ। पूरी टीम की मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त हुई। उन्होंने छात्राओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों की प्रशंसा करते हुए सभी से मतदान में अनिवार्य रूप से भागीदारी करने का आह्वान किया। साथ ही मतदाता जागरूकता को और सशक्त बनाने हेतु जिले में स्वीप एम्बेसडर बनाये जाने को कहा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं तथा दो बार निर्वाचन आब्जर्वर के रूप में भी कार्य किया है। आज तक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि भारत की चुनावी प्रक्रिया बेहद सरल एवं कोडिफाइड है, जिससे नवीन मतदाता भी आसानी से मतदान की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। विश्व में भारत की निर्वाचन प्रणाली की अलग पहचान है।
डॉ. सिंह ने कहा कि निरंतर जागरूकता प्रयासों से मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है। चुनावी तंत्र अत्यंत विशाल है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता एवं मतदान दल शामिल होते हैं तथा मौसम जैसी चुनौतियों के बावजूद निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाते हैं। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से सभी वर्गों को जागरूक करने एवं मतदाताओं की आकांक्षाओं के प्रति सदैव सजग रहने की बात कही।
कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर आशीष कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया को बचपन से बहुत करीब से देखा है, क्योंकि उनके पिताजी भी निर्वाचन कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार कोई छोटा अधिकार नहीं है। स्वतंत्रता से पूर्व सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं था, लेकिन संविधान निर्माताओं ने सभी को समान रूप से यह अधिकार प्रदान किया।
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मतदान अधिकार को पहचानें और उसका सम्मान करें। साथ ही चुनावी प्रक्रिया में लगे कार्मिकों एवं टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान को एक कर्तव्य के रूप में अपनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
संदेश एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विचार प्रस्तुत किये
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संदेश को सुना गया। कुमारी गरिमा गोस्वामी एवं कुमारी शिवांगी बुधवंत द्वारा “मेरा भारत, मेरा वोट” की थीम पर निर्वाचन के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। साथ ही बीएलओ द्वारा भी एसआईआर के संबंध में अपने विचार रखे गये।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सम्मान समारोह
उत्कृष्ट उ मा वि झाबुआ की कु. गरिमा गोस्वामी एवं कु. नीलम मचार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फोटो निर्वाचक नामावली के कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम नामावली में जोड़ने हेतु फॉर्म-6 जोड़े जाने पर बीएलओ सम्मानित
बीएलओ श्री पप्पु भाबोर (299-जुनागाँव), श्री अशोक मुवेल (232-लंबेला), श्री गणेश वर्मा (196-पीथमपुर), श्री रायसिंह सिंगाड (214-ढेकल बड़ी), श्री नटवरसिंह नायक (288-छायन सेमलखेड़ी), श्री मुकेश मेडा (13-झोसली), श्री कलसिंह चारेल (230-मदरानी), श्रीमती गंगा फता मुणिया (52-दौलतपुरा खास), श्री बाबु कटारा (209-आम्बापाड़ा), श्री प्रभुलाल भुरिया (124-मांदलदा), श्री रामसिंह भाबोर (339-नरवाली), श्री वरदीचन्द हिहोर (284-कालीदेवी), श्री बलवंतसिंह चावड़ा (176-हमीरगढ़), श्री नाथुलाल सिंगाड (179-कुंवारझर), श्री प्रज्ञेश मिश्रा (231-उमरकोट)।
जिला निर्वाचन कार्यालय झाबुआ के कर्मचारी सम्मानित
सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन कार्यालय झाबुआ कु. मीनाक्षी अजनार, कम्प्युटर ऑपरेटर—श्री प्रतापसिंह भयडिया, श्री जयदिप डामोर, भृत्य श्रीमती लता चौहान।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं तहसील कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारीगण
थांदला प्रहलाद चावड़ा, मेघनगर संजय ओहारी, थांदला रोहित शर्मा, पेटलावद मदनलाल मावी, पेटलावद हेमन्त राठौर,पेटलावद श्री रवि दया, झाबुआ— राकेश परमार, झाबुआ राहुल चौहान, राणापुर प्रभु वसुनिया, झाबुआ दुर्गेश चौहान।
आपत्तियों एवं डेली बुलेटिन संबंधी सराहनीय कार्य
सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत झाबुआ—मयंक गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग झाबुआ—कु. देव श्रीनाय, जिला कॉल सेन्टर झाबुआ कु. ईशा चौहान, कु. चेतना यादव, आसमा मन्सूरी, विशाल राठौर को सम्मानित किया गया।
राज्य/जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर
हरीश कुण्डल, अजय कुशवाहा, संतोष कुमार तिवारी, जेमाल डामोर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवीन मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मण्डलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव