भोपाल, वाटर सप्लाई लाइन में निकला मरा चूहा, पीसीसी अध्यक्ष ने वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई जमीनी हकीकत
नरेला के जोन क्र.17 में दूषित पानी सप्लाई की शिकायत पर म. प्र. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मनोज शुक्ला के साथ दोपहिया वाहन से किया औचक निरीक्षण
भोपाल. नरेला के जोन क्र.17 के कई कॉलोनी क्षेत्र में पानी सप्लाई की चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत की जांच के लिए जब पाइपलाइन खोलकर देखा गया तो इसके अंदर से मरा हुआ चूहा निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ दो पहिया वाहन से औचक निरीक्षण को पहुंचे।आक्रोशित लोगों ने बताया कि अनेक बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के इंजीनियर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से बदबूदार पानी आ रहा था। सोमवार को जब पाइपलाइन खोलकर देखा गया तो इसके अंदर एक बड़ा मरा हुआ चूहा नजर आया जिसे बाहर निकाल कर नगर निगम कॉल सेंटर पर शिकायत की गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने विवेकानंद कॉलोनी के सघन रहवासी इलाके का निरीक्षण किया। यहां देखा कि गंदे नालों के अंदर से वाटर सप्लाई लाइन निकल रही थी। जीतू पटवारी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कर नगर निगम के अधिकारियों को लाइव तस्वीर दिखाई और इसका कारण पूछा। नगर निगम के अधिकारी गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए जिस पर पटवारी ने तुरंत मौके पर आकर एक्शन लेने की सलाह दी है। स्थानीय नेता कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया है कि इंदौर के भागीरथपुरा में हुई जानलेवा घटना के बावजूद भोपाल जैसे शहर में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता की जान की कीमत अधिकारियों की नजर में क्या है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सुधार कार्य नहीं हुआ तो नगर निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पार्षद मो रियाज, पार्षद दानिश शब्बीर, दीपक दीवान, आशीष ओझा, बाबर ख़ान, अमित खत्री, महेश मेहरा, युवराज सिंह राय, तारिक अली, अहमद ख़ान, शानू ख़ान, अमजद लाला, हफ़िज़ ख़ान, सैफ़िल अहमद, आरिफ ख़ान, शाबिद ख़ान, आदि मौजूद थे।
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई
अंबिकापुर में बवाल, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
सनातन धर्म स्कूल ने मनाया उपलब्धि का जश्न, होनहारों को मिला सम्मान
संसद में महिला मुद्दे पर भिड़ंत, BJP vs विपक्ष आमने-सामने
छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी
कृष्णानगर में गरजे मोदी, बोले- जीत के बाद मिठाई के साथ झालमुड़ी भी