अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में देश विदेश से आए सोशल वर्कर्स की उपस्थिति में द्वितीय इंटरनेशनल सोशल वर्कर्स कांफ्रेंस का शुभारंभ
प्रथम सम्पूर्ण दिवस चले विचार एवं मंथन में समाजसेवको की विशिष्ठ भूमिका पर चर्चा हुई एवं समाजसेवकों के बिना भारत का नवनिर्माण सम्भव नही
अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में भारतीय शिक्षा मण्डल एवं सामाजिक कार्य विभाग सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में द्वि-दिवसीय द्वितीय इंटरनेशनल सोशल वर्कर्स कांफ्रेंस’ का देश विदेश से आए अतिथिगणों ने सद्गुरू रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र कांफ्रंेस अध्यक्ष भरत भाई पाटनी डीडब्लूबीडीएनसी सदस्य, साामजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत शासन, सह अध्यक्ष श्री अशोक अवस्थी, बिजनेस लीडर व वरिष्ठ समाजसेवक, सुरेश चव्हाणके अध्यक्ष प्रबंध निदेशक सुदर्शन न्यूज, प्रो. चिंतामणि मालवीय विधायक, राधेश्याम शर्मा ’गुरूजी ठण्डाई’, संस्थाध्यक्ष डाॅ. ऋषि मोहन भटनागर, आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, अंकित शाह भू राजनीति विशेषज्ञ, अर्पण भारद्धाज कुलपति सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन, मुकेश पाण्डे कुलपति बुंदेलखण्ड युनिर्वसिटी, सुरेश कुमार जैन कुलपति बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल, प्रो. राकेश सिंघई कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर, प्रो. अजय राणा, महानिदेश ऐमिटी युनिर्वसिटी, ग्रेटर नोइडा, डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मध्यक्षेत्र संयोजक भारतीय शिक्षण मण्डल, बाला कुमार थंगावेलु निदेशक सीएसआर इण्डिया हेड कोगनिजेंट, जितू भाई पटेल ‘‘गुज्जु गुरू’’, संजय राय सचिव महात्मा गांधी हरिजन सेवक संघ, नईदिल्ली, मेहुल संघवी, इन्दौर शुभम पाल सिंह केन्द्रिय भूजल बोर्ड, जलशक्ति मंत्रालय, हैदराबाद, डाॅ. देबायन सरकार इंचार्ज ग्रामीण विकास एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र सहित प्रतिष्ठित समाजसेवी, शिक्षाविद्, दार्शनिक, चिंतक, शोधार्थी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समस्त अतिथियों का स्वागत मालवी पगड़ी, केसरिया दुपट्टे एवं महाकाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने आश्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से साामजिक कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वाह करने की प्रेरणा दी। सुरेश चव्हाणके ने अपने उद्बोधन में सेवा के इस तीर्थ को अनुपम बताते हुए घोषणा की सुदर्शन चेनल सेवांजलि कार्यक्रम का जल्द ही शुभारंभ करने जा रहा है उसकी पहल अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम से की जावेगी। संस्थाध्यक्ष डाॅ. ऋषि मोहन भटनागर, दिल्ली ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर