MP: जिला कलेक्टर का प्रशानिक दौरा
कलेक्टर ने किया पेटलावद सिविल अस्पताल का निरीक्षण
झाबुआ, जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को जिले की चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने पेटलावद सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की जानकारी लेकर पात्र बालिकाओं का (HPV) टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारण कर टीकाकरण का कार्य पूर्ण करे।
बीएमओ डॉ. एम एल चोपड़ा द्वारा बताया गया कि आशा एवं एएनएम के माध्यम से पात्र बालिकाओं का टीकाकरण प्रतिदिन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन 45 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा टीकाकरण हेतु अस्पताल में उपस्थित बालिकाओं से संवाद किया गया तथा इनसे कहा कि आप स्वयं टीका लगवाये तथा अपने परिचित साथी बालिकाओं को वैक्सीन केलाभ बताएं एवं वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करे ताकि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। कलेक्टर द्वारा वैक्सीन लगवा चुकी बालिकाओं को डिजिटल टीकाकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, तहसीलदार श्री अनिल बघेल, नायब तहसीलदार एवं अन्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जनगणना हेतु मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया वही
झाबुआ, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रथम चरण में (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत करड़ावद में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा फील्ड सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि मकानों की नंबरिंग इस प्रकार से की जाए कि वे आसानी से पठनीय एवं स्पष्ट हो।
तहसीलदार श्री अनिल बघेल द्वारा बताया गया कि अनुभाग पेटलावद में मकान सूचीकरण का कार्य निरंतर जारी है तथा समय सीमा में उक्त कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है।
ज्ञात हो कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) : 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक। द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) : फरवरी 2027 में जिसकी संदर्भ तिथि 01 मार्च 2027 को रात्रि 00:00 बजे निर्धारित की गई है।
जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला झाबुआ में 6 तहसीलों, 5 नगरीय निकाय एवं 821 ग्राम शामिल हैं, जिनमें जनगणना कार्य संपादित किया जा रहा है।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, तहसीलदार श्री अनिल बघेल, नायब तहसीलदार एवं अन्य उपस्थित रहे।
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें
बदबूदार पानी से लोग परेशान, जांच में देरी पर मंच का विरोध