MP: अजब है गजब है,पेट दर्द होने पर भाजपा नेता ने कराई सोनोग्राफी, रिपोर्ट में लिखा आया गर्भाशय
MP ''नेताजी के पेट में बच्चा है..!''
मध्यप्रदेश के सतना शहर से एक अजब-गजब मामला सामने आया... एक खबर के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित सतना डाग्नोस्टिक सेंटर की सोनोग्राफी रिपोर्ट ने उस वक्त हड़कम्प मचा दिया जब नेता जी के पेट में बच्चा होना बताया गया... दरअसल नेताजी पेट में तकलीफ हुई तो वे उक्त सेंटर 13 जनवरी को पहुंचे और सोनोग्राफी करवाई, जिसमें बताया गया कि आपके पेट में उल्टा गर्भाशय है... जब नेताजी ने यह सुना तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई... फिलहाल इस मामले में हुई शिकायत के बाद कोई भी जिम्मेदार कुछ कहने को तैयार नहीं... जब इस रिपोर्ट के बारे में मीडिया ने डॉ. अरविन्द सराफ से जानकारी चाही तो वे भी कुछ कहने से बचते रहे... बताते हैं कि इस सेंटर की पहले भी कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी और इसे बंद भी कराया गया था... उधर, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने मीडिया से कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
भाजपा नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन प्रजापति ने बताया कि वो बीते कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे। उन्होंने शुरुआत में उचेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया लेकिन आराम नहीं लगा। जिसके कारण वो सतना इलाज कराने के लिए पहुंचे, वहां 13 जनवरी को सतना डायग्नोस्टिक सेंटर में सोनोग्राफी कराई। जांच के बाद उन्हें जो रिपोर्ट दी गई उसमें गर्भाशय से संबंधित विवरण दर्ज था। जिसे देखकर वो हैरान रह गए। सतना में भी आराम न मिलने के कारण जब वो जांच कराने जबलपुर पहुंचे और सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाई तो डॉक्टर हैरान हो गए
डॉक्टर ने साफ कहा कि ये रिपोर्ट किसी दूसरे मरीज की है क्योंकि पुरुष शरीर में गर्भाशय का सवाल ही नहीं उठता है।
उसमें गर्भाशय से संबंधित विवरण दर्ज था।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव