धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा
रायपुर : प्रदेशभर में जारी धान खरीदी तिहार किसानों के लिए राहत, पारदर्शिता और सुगमता का संदेश लेकर आया है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के कृषक एवं गांव के पटेल, कीर्तम राम पटेल ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल, व्यवस्थित और किसान हित में है।
कृषक कीर्तम राम पटेल ने बताया कि वे इस सीजन में कुल 187 क्विंटल धान बेच रहे हैं। इनमें से 80 क्विंटल धान वे पहले ही टोकन के माध्यम से बेच चुके हैं, जबकि शेष 107 क्विंटल धान अगला टोकन जारी होने पर बेचेंगे। उन्होंने कहा कि टोकन प्रणाली से खरीदी केंद्रों में भीड़ कम हुई है और किसानों को निर्धारित समय पर धान बेचने की सुविधा मिल रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्र में बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, कर्मचारियों का सहयोग, सटीक तुलाई, और पारदर्शी कार्यप्रणाली किसानों के भरोसे को और मजबूत कर रही है।
कृषक पटेल ने कहा कि पहले की तुलना में इस बार खरीदी व्यवस्था बहुत ही सुचारू और पारदर्शी है। किसी तरह की अव्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किए जाने से किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता है।
उन्होंने बताया कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए टोकन वितरण, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना प्रबंधन, और भुगतान व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
किसान की यह संतुष्टि इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित धान खरीदी तिहार, किसानों को लाभ पहुंचाने और निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने में सफल हो रहा है।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में युवाओं को नौकरियों पर जवाब देने में सरकार असहज
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक