इन्दौर । कांग्रेस का स्थापना दिवस आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मनाया जाएगा

इस अवसर पर जहां स्थापना दिवस कार्यक्रम में ध्वजबदल विधी के साथ वरिष्ठजनों का सम्मान भी होता है, वहीं परम्परा के अनुसार पार्टी कार्यालय पर ससम्मान ध्वज भी बदला जाता है, इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री सन्नी प्यारे के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद महावर ने इन्दौर जिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का स्वागत करते हुए पार्टी ध्वज चरखे वाला ध्वज भेंट किया। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि पार्टी का ध्वज हमारे भारत देश की राष्ट्रीय ध्वज के समान ही सम्मानित है। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद महावर को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर कोमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा, अशोक नालिया, प्रकाश महावर कोली, शेख शाकिर, शीनू शर्मा, असलम खान, शहर कांग्रेस के स्थाई मंत्री द्वारका प्रसाद चौबे, राजकुमार जाधव, विजय बंजारा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के प्रदेश मीडिया समन्वयक मुकेश ठाकुर ने किया।

न्यूज़ सोर्स : Baba media