मध्य प्रदेश में जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का रजत पत्र से सम्मान
झाबुआ जिले में भी धीरज पटेरिया और उनकी अटल टोली ने झाबुआ जिले के चुनिंदा जनसंघ के जमाने से जुड़े
देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया द्वारा बनाए गए अटल समिति के माध्यम से संपूर्ण मध्य प्रदेश के उन कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर रजत प्रमाण पत्र से सम्मान किया जा रहा हैं।
झाबुआ जिले में भी धीरज पटेरिया और उनकी अटल टोली ने झाबुआ जिले के चुनिंदा जनसंघ के जमाने से जुड़े जो अटल जी के समय काम कर चुके थे ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर रजत पत्र से सम्मान किया गया।
झाबुआ जिले में सम्मान प्राप्त करने वाले कार्यकर्ता सर्व श्री कीर्ति भावसार, प्रवीण सुराणा, यशवंत भंडारी, दौलत भावसार, मनोहर सेठिया, प्रकाश छाजेड़, वेस्ता बामनिया, रमेश उपाध्याय, अनोखीलाल मेहता, सुरेंद्र सिंह जी मोटापाला धीरज बुंदेला के निवास पर पहुंचकर शाल, श्री फल और रजत प्रमाण पत्र देकर इनका अटल सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आपके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, जिला महामंत्री विजय चौहान, जिला मंत्री बबलू सकलेचा, गोलू उपाध्याय, अंकुर पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती मंजू चौहान, जिला उपाध्यक्ष दुर्गादास, विनोद भंडारी, प्रमोद मोदी, श्रीमती शोभा कटारा, अवि भावसार, अर्पित भावसार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
MP: जीएमसी छात्रा रोशनी आत्महत्या मामला: मोबाइल से मिला सुसाइड नोट, पढ़ाई के दबाव का जिक्र