राज्य सरकार ने आदेश किए जारी, विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बामनिया पेटलावद क्षेत्र में रोड ओवर ब्रिज निर्माण को मिली राज्य सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत बामनिया पेटलावद क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा झाबुआ जिले के रतलाम– बामनिया बायपास राजमार्ग पर दाहोद– रतलाम सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 72 कि.मी. 609/10-12 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 21.59 करोड़ रुपये है।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ विकास हो। यह रोड ओवर ब्रिज न केवल आवागमन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि व्यापार, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी गति देगा।
ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, रेल फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। पेटलावद क्षेत्र के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश