म.प्र.पंचायत सचिव महासंघ का महासम्मेलन प्रदेश भर के लगभग 11,000 सचिवों की उपस्थिति में संपन्न हुआ एव म.प्र.पंचायत सचिवों के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में लिखा जाएगा। म.प्र. पंचायत सचिव महासंघ की पूरी टीम माननीय राजेशजी पटेल के नेतृत्व में एवं बीएमएस प्रदेश महामंत्री माननीय कुलदीपसिंहजी गुर्जर के मार्गदर्शन में यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ.मोहनजी यादव के मुख्य आतिथ्य , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय प्रहलादजी पटेल के विशेष आतिथ्य में क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय सुनीलजी करवाई एवं बीएमएस महामंत्री माननीय कुलदीपसिंहजी गुर्जर की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश के हजारों पंचायत सचिवों की मौजूदगी में "पंचायत सचिव महासम्मेलन" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें आप सभी की सहभागिता , सक्रियता एवं आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हेतु आप सभी का म.प्र.पंचायत सचिव महासंघ परिवार हृदय की गहराइयों से आभार , धन्यवाद प्रेषित करता है। महासंघ एवं बीएमएस द्वारा पंचायत सचिवों के लिए जो मांगे रखी थी....... समयमान वेतनमान सितंबर 23 से , आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना , विशेष भत्ता रू.1300/- प्रति माह , अनुकंपा नियुक्ति , सातवां वेतनमान की उचित गणना आदि स्वीकार कर दी एवं विभाग में सांवलिया हेतु समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया। पंचायत सचिवों को अन्य कर्मचारी से तुलना कर पंचायत राज ग्राम स्वराज को सफल क्रियान्वयन के साथ कृषि , स्वास्थ्य , शिक्षा , उद्यानिकी , महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभाग के लगभग हर विभाग के का करते हुए सचिव , ग्राम पंचायत इकाई के मुख्य धुरी के रूप में काम करता है सराहना करते हुए हर हमेशा मिलते रहेंगे आपके कार्यक्रमों में आते रहेंगे हर समस्याओं का निराकरण करेंगे ऐसी घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल , प्रदेश महामंत्री अर्जुनसिंह सोलंकी , प्रदेश प्रवक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बीएमएस प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार , प्रदेश सचिव रजाक खान , शिवराजसिंह रघुवंशी , हकीमसिंह यादव , हेमंतसिंह तंवर , प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक मराठे एवं प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी एवं ग्यारह हजार से अधिक सचिव शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन संतोष जी पाटीदार ने एवं आभार महासंघ प्रदेश महामंत्री अर्जुनसिंह सोलंकी ने व्यक्त किया गया।

न्यूज़ सोर्स : मनीष राजू संवाददाता भोपाल मध्य प्रदेश