खेत में युवक की मिली लाश, मृतक के परिवार व ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर उठाए सवालिया निशान
अपने ही खेत में 50 वर्षीय व्यक्ति सिंचाई कर रहा था की कुछ ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की जिससे व्यक्ति की खेत में ही मौत हो गई परिवार व ग्रामीणों ने नाम जद आरोपियों की रिपोर्ट दर्ज कराई वही परिवार व ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने की बजाय उलझाने का काम कर रही है
मामला झाबुआ जिले की पिटोल पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालाखुट का है
ग्राम का ही मृतक दवला पिता कालिया उम्र 50 वर्ष अपने ही मक्का के खेत में सिंचाई करने गया था कुछ लोगों के द्वारा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया, हमले में उपयोग किए गए हथियार सहित कई लठ खेत में मौके पर पाए गए ऐसा ग्रामीणों का कहना है वही पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं
पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतका की डेड बॉडी पोस्ट मार्टम के लिए जिला झाबुआ अस्पताल पहुंचाया गया
जिला अस्पताल में परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं , वही परिवार व ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि जब हमने नाम जद आरोपियों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तब भी पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है जबकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं,
वही asp झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि मृत्यु का कारण खेत में तार फेंसिंग की वजह हो सकती है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी तहकीकात की जाएगी ।।
ब्यूरो शाबीर मंसूरी लोकेशन झाबुआ
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल