इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली | विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि समय रहते यह लैंडिंग हो गई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी, जब इंजन फेल जैसी स्थिति हुई। गनीमत रही कि फ्लाइट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया गया।
फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित उतारा गया
दमकल विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है। दमकल को 10.53 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली थी। दमकल के तुरंत गाड़ियां भेजी और फ्लाइट सकुशल लैंड कराई गई। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6ई 579 विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी। फ्लाइट जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, तभी इमरजेंसी की कॉल मिली। इसके बाद 10:39 बजे इमरजेंसी लागू कर दी गई और फ्लाइट ने 10:53 बजे सकुशल लैंडिंग की। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है।
इंडिगो प्रवक्ता का बयान
इंडिगो प्रवक्ता ने बताया, “28 मार्च, 2026 को विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी पाई गई। एहतियाती कदम के तौर पर और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, पायलटों ने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया और विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और विमान की आवश्यक जांच और मेंटेनेंस की जा रही है। इंडिगो में हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”गौरतलब है कि 24 फरवरी 2026 को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया था। स्पाइसजेट की बोइंग 737 विमान की उड़ान एसजी121 के चालक दल को खराबी का पता चला, जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा था। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतारने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था। वहीं, 9 नवंबर 2025 में मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को इंजन में खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमान के सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित थे।12 सितंबर 2025 को गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की क्यू400 उड़ान को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर इसी तरह की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल: उम्मीद का एम्स बना चूहों का अड्डा, एम्स भोपाल में चूहों-कॉकरोच के आतंक पर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रबंधन को पिंजरा-हिट भेंट कर सौंपा ज्ञापन
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल