“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
रायपुर : बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे के बाद हो रहा सर्वांगीण विकास है। यह पहल लाल आतंक के साये को मिटाकर शांति, विश्वास और विकास की एक नई कहानी लिख रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन एवं राज्य शासन के समन्वित प्रयासों से अब ग्राम हेटारकसा के 63 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं। दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों के माध्यम से प्रत्येक घर में नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा उत्तर बस्तर कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा विकासखंड का ग्राम हेटारकसा आज बदलाव और विकास की नई मिसाल बनकर उभर रहा है। जहां पहले सड़क, संचार एवं मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच अत्यंत कठिन थी, वहीं अब शासन के नक्सल उन्मूलन अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
विगत वर्षों में नक्सल प्रभाव एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस क्षेत्र में विकास कार्यों का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। विशेष रूप से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं हो पाती थी। गांव के लोग कुओं एवं नालों पर निर्भर थे और गर्मी के दिनों में पानी के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
हेटारकसा ग्राम निवासी राजनाथ पोटाई ने बताया कि पूर्व में पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे समय एवं श्रम दोनों की हानि होती थी। अब घर पर ही पानी उपलब्ध होने से दैनिक जीवन काफी सहज और सुविधाजनक हो गया है। वहीं ग्राम की महिला सविता बेन ने बताया कि पहले दिन का अधिकांश समय पानी लाने में व्यतीत हो जाता था, किंतु अब नल-जल सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिली है और वे अन्य कार्यों में समय दे पा रही हैं।
स्वास्थ्य एवं आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव
हेटारकसा ग्राम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आई है। साथ ही ग्रामीण अब घरों के आसपास सब्जी-बाड़ी विकसित कर टमाटर, मिर्ची, बरबट्टी जैसी फसलें उगा रहे हैं, जिससे उन्हें पोषण के साथ अतिरिक्त आय का भी लाभ मिल रहा है। नक्सल प्रभावित इस दूरस्थ क्षेत्र में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्राम हेटारकसा आज यह संदेश दे रहा है कि जब सुरक्षा, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो सबसे चुनौतीपूर्ण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव संभव है।
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल