छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की तैयारी, ठंडी हवा ने बढ़ाई कंपकंपी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। शुष्क और ठंडी हवा के प्रभाव से रात का तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जिसके बाद भी सूखा मौसम जारी रह सकता है।
रायपुर का तापमान सामान्य से अधिक
रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। दिनभर आसमान साफ रहा और हवा में नमी का स्तर सुबह 70 प्रतिशत तथा शाम को 58 प्रतिशत रहा।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का हाल
माना एयरपोर्ट (रायपुर) में सर्वाधिक तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। बिलासपुर में 31.6 डिग्री, जगदलपुर में 32.2 डिग्री, दुर्ग में 30.2 डिग्री, और पेंड्रारोड में 30.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों का अनुमान
रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। केवल एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की या नाममात्र की बारिश हो सकती है।
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।