मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाने की अवैध गतिविधि और अपराधियों को पुलिस का संरक्षण किसी से छुपा नहीं अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में थाना ऐशबाग हमेशा से ही आगे रहा है 

इस थाने में कई बार पुलिस कर्मियों की करतूत के कारण पूरा ही पुलिस विभाग शर्मसार हो चुका 

इसके बावजूद भी थाना ऐशबाग पुलिस सुधारने का नाम नहीं ले रही है इस थाने में पदस्थ थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों पर भी अपराधिक प्रकरण इसी थाने में दर्ज किए जाने का मामला चर्चा में रह चुका है 

ताजा मामला थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्टेडियम के पास स्थित जवाहर कॉलोनी के सरकारी क्वार्टरों में लगातार जुआ खेले जाने की खबर सामने आ रही है। 

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल ऐशबाग थाना से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर चल रहा है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां देर रात तक जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती।

ऐशबाग क्षेत्र पहले भी जुए और सट्टे के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है, जहां कई बार पुलिस कार्रवाई की बात सामने आई, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं हो सकीं। 

ऐसे में अब एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर थाने के इतने करीब जुआ का यह खेल कैसे चल रहा है, और क्या पुलिस की नजरों से यह सब अनदेखा किया जा रहा है या फिर कहीं न कहीं इसे संरक्षण मिल रहा है। 

स्थानीय रहवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रहवासियों का कहना है कि ज़ुवरियों के साथ-साथ अक्सर पुलिसकर्मी भी यहां जुआ खिलाने वाले के घर आते जाते रहते है इसलिए आसपास के लोग आवाज उठाने से भी डरते हैं ।।

न्यूज़ सोर्स : Moin Khan