MP: ऑनलाइन गेम में लाखों हार चुके पिता ने मां,बेटी को पिलाया जहर, बेटी की मौत के साथ पिता ने भी दम तोड़ा
आओ सुनाऊ तुमको एक कहानी ऑनलाइन गेम में लाखों हार चुके पिता ने मां,बेटी को पिलाया जहर, बेटी की मौत के साथ पिता ने भी दम तोड़ा
शहडोल। में ऑनलाइन गेम कसीनो में लाखों रुपये हारने से परेशान होकर शंकर गुप्ता ने कथित रूप से पत्नी और 16 वर्षीय बेटी को जहर पिला कर स्वयं भी सेवन कर उतारा मौत के घाट बेटी व पिता की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल है। पुलिस आर्थिक तनाव को घटना का कारण मानकर जांच कर रही है।
शहडोल में हैरान करने वाला मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने के बाद एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी 16 वर्षीय बेटी और बाद में खुद उसकी भी मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लङ रही है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती, सत्यम वीडियो के पास रहने वाले शंकर गुप्ता (40) को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लगातार गेम में बड़ी रकम हार रहा था और लाखों रुपये गंवा चुका था। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के दबाव में वह मानसिक रूप से काफी तनाव में रहने लगा था।
मंगलवार रात उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (36) और 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। घर से आ रही आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाति गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं शंकर की हालत भी लगातार बिगड़ती गई और बुधवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी गुप्ता का उपचार जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय दंपति का बेटा घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।
मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेम में भारी आर्थिक नुकसान को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।
शहडोल में चल रहा तेजी से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान दे ताकी भविष्य में शहडोल में इस तरह की कोई घटना ना हो
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल