मंगलवार को हुआ 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राक्ष अभिमंत्रित किए गए ||

 

विगत आठ वर्षों से कोलार में निकाली जा रही शिव बारात इस वर्ष भव्य महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है।जिस ऐतिहासिक आयोजन का नगर वासियों को वर्ष भर इंतज़ार रहता है।उसे इस वर्ष और भी भव्यता प्रदान की गई है।जिस क्रम में मंगलवार को 21 ब्राह्मणों के हस्ते वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की आधारशिला के रूप में रुद्राक्ष पूजन किया गया ।जिसमें आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं कोलार के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय राठौर सहित समित सदस्य एव क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वहीं राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि,उक्त कार्यक्रम में रुद्राक्ष का पूजन कर अभिमंत्रित किया गया।जिसके बाद समिति सदस्यों समेत उज्जैन व भोजपुर भोले बाबा को निमंत्रण देने जाया जाएगा।वहीं कार्यक्रम में सवा लाख पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण की भी नीव रखी जाएगी ।वहीं समिति के भागवत उइके व सचित गुजर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा जी के हस्ते किया जाएगा ।कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 15 फरवरी 2026 को संपन्न होगा जिसमें प्रदेश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक व भव्य शिव बारात निकाली जाएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी ।जिसका शुभारंभ कोलार में स्थितआम्र विलास मैरिज गार्डन से किया जाएगा जो मुख्य रूप से नया पूरा,महाबली नगर,समेत शिव बारात कोलार के विभिन्न 

क्षेत्रों से होते हुए सांई नाथ कॉलोनी हनुमान मंदिर पहुँचेगी जहाँ कार्यक्रम का समापन होगा।*जिसके उपरांत समिती द्वारा आम जनमानस को 51000 अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरण एवं मातृ शक्ति को स्टील कलश भेंट कर कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा । *उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से मोर्चे के राजू मांडवी,प्रदीप वर्मा,विशाल दोहरे,डॉ.हीरेंद्र,कैलाश दोहरे,शुभम् राय,नरेन्द्र,गणेश गोखे समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चे के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

 

न्यूज़ सोर्स : Moin Khan