MP: महाशिवरात्रि 2026 पर देवल फलिया द्वार का लोकार्पण संपन्न
महाशिवरात्रि 2026 पर देवल फलिया द्वार का लोकार्पण संपन्न
राणापुर (झाबुआ, म.प्र.)
महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर प्राचीन तीर्थ स्थल देवल फलिया के मुख्य मार्ग पर विधायक निधि से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उक्त द्वार का निर्माण कार्य विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के प्रयासों से कराया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणपति महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, तत्पश्चात फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत शिव दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं हेतु लगभग 700 किलोग्राम फरियाली खिचड़ी का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक श्री विक्रांत भूरिया के साथ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर, जिला सचिव सुरेश समीर, विजय शाह, शहर अध्यक्ष दिनेश गाहरी, योगी ठेकेदार, प्रकाश परमार, माधोसिंह अजनार, नरवेसिंह अमलियार, रतनाभाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
आरक्षण पर आर-पार: एस. जयशंकर ने कहा- महिलाओं के हक पर विपक्ष ने चलाई कैंची
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन: ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद में देश, रात 8:30 बजे होगा सीधा प्रसारण
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
तमिलनाडु में चीख-पुकार: बस की टक्कर के बाद खाई में गिरने से 9 पर्यटकों की मौत
सालों तक पड़ोसी भी रहे बेखबर: घर की छत पर चलता रहा जुल्म का खौफनाक खेल
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।