मुख्यमंत्री एवं डीजीपी के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस की जनकल्याणकारी पहल, मानवीय संवेदना का उदाहरण
मुख्यमंत्री एवं डीजीपी के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस की जनकल्याणकारी पहल
मानवीय संवेदना का उदाहरण — SP मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्व.प्रधान आरक्षक के परिजनों को ₹5 लाख का चेक किया प्रदान
स्व.प्रधान आर. के असमय निधन के बाद परिवार के साथ खड़ी पुलिस — पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों से परिवार को आर्थिक संबल
पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों का परिणाम — टीकमगढ़ पुलिस ने अब तक स्वर्गीय पुलिसकर्मियों के परिजनों को ₹1.45 करोड़ का संबल दिया
मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा हेतु निरंतर संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी पहलें संचालित की जा रही हैं।
जिला पुलिस टीकमगढ़ में पदस्थ रहे स्वर्गीय प्रधान आरक्षक मोहन चढ़ार के असामयिक निधन से पुलिस परिवार को गहरा आघात पहुँचा है। इस दुःखद क्षण में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के सतत एवं संवेदनशील प्रयासों के परिणामस्वरूप शोक संतप्त परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु परोपकार निधि से ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की गई।
आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक
मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिजनों को सम्मानपूर्वक ₹5 लाख का चेक प्रदान किया गया। यह पहल न केवल विभागीय संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि कठिन समय में साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
गरिमामय उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम:-
इस अवसर पर मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों से विगत वर्ष से अब तक पुलिस सैलरी पैकेज एवं परोपकार निधि के अंतर्गत कुल ₹1 करोड़ 45 लाख की सहायता राशि पुलिस परिवारों को प्रदान की जा चुकी है, जो विभाग की मानवीय सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है।
टीकमगढ़ पुलिस संवेदना • सुरक्षा • सम्मान — हमारी प्रतिबद्धता
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर