भोपाल में इन दिनों गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल
ब्रेकिंग न्यूज | भोपाल
भोपाल में इन दिनों गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल देखा जा रहा है।
हालांकि, अधिकारियों के अनुसार वास्तविक रूप से सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि इस बार बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एक साथ अतिरिक्त सिलेंडर बुक कर लिए हैं, जिससे वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
वहीं, बाजार में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खाद्य अधिकारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से अतिरिक्त बुकिंग न करें, जिससे सभी को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
BHOPAL: एक्सीडेंट से मौत के मामले में पुलिस ने बदल दिया ट्रेक्टर, फार्मट्रैक को कुबोटो बताया
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट