हनुमान जन्मोत्सव पर बनाएं ये खास भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
hanuman ji ka priya bhog kaun sa hai: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी को उनके प्रिय भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से चढ़ाया गया प्रसाद बजरंगबली को शीघ्र प्रसन्न करता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।बजरंगबली जी को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, चना-गुड़, तुलसी पत्ता और सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। ये भोग उनकी प्रिय वस्तुओं में शामिल हैं और इन्हें चढ़ाने से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। आप घर पर भी रामभक्त हनुमान के लिए भोग बनाकर अर्पित कर सकते हैं। इस खास दिन पर घर में बने प्रसाद का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं बजरंगबली के प्रिय भोग और उनकी आसान रेसिपी।
बूंदी के लड्डू
उनके सबसे प्रिय भोग में से एक बूंदी का लड्डू है। बूंदी लड्डू को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यहां बताई जा रही रेसिपी से प्रसाद बनाएं, इसका स्वाद बाजार से लाए लड्डूओं से भी बेहतर हो सकता है। यहां बताई जा रही सामग्री और विधि नोट कर लें।
लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- बेसन 1 कप
- चीनी 1 कप
- इलायची पाउडर
- घी
बूंदी का लड्डू बनाने का तरीका
- बेसन में पानी मिलाकर घोल बना लें।
- घोल बहुत अधिक गाढ़ा या बहुत पतला न बनाएं।
- अब एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें।
- छन्नी की मदद से बेसन का घोल गर्म तेल में गिराएं।
- और बेसन के घोल से बूंदी तल लें।
- दूसरी तरफ चीनी की चाशनी तैयार करें।
- डेढ़ कप चीनी में 3/4 कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं
- गाढ़ा होने तक पकाएं। दो उंगलियों के बीच चिपचिपापन आने पर चाशनी तैयार है।
- अब चाशनी में बूंदी को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- हल्का ठंडा हो जाए तो इसी बूंदी के लड्डू बना लें।
- कुछ देर इन्हें सेट होने के लिए रख दें।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान